महिलाओं के सुरक्षा व सम्मान के प्रति सरकार गंभीर

जागरण संवाददाता चित्रकूट मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत गुरुवार को कर्वी विकासखंड में महिल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 11:59 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 11:59 PM (IST)
महिलाओं के सुरक्षा व सम्मान के प्रति सरकार गंभीर
महिलाओं के सुरक्षा व सम्मान के प्रति सरकार गंभीर

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत गुरुवार को कर्वी विकासखंड में महिला सशक्तिकरण का आयोजन किया गया। जिले की नोडल अधिकारी वंदना त्रिपाठी ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के प्रति हम लोग कटिबद्ध हैं। महिलाएं जागरूक होकर आगे आएं तभी समाज की कुरीतियों से निपटा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सरकार की नि:शुल्क हेल्पलाइन 1090, 181, 112, 1098 में भी किसी भी समय अपनी समस्याएं दर्ज करा सकती हैं। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह, बीडीओ कर्वी राजेश नायक, महिला कल्याण की प्रिया माथुर व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं। मानिकपुर प्रतिनिधि के अनुसार राजकीय महाविद्यालय मानिकपुर में मिशन शक्ति के छठे दिन संयमित जीवन शैली एवं आहार व्यवहार पर आयोजन किया गया।महाविद्यालय के प्रचार्य डॉ. दुर्गेश कुमार शुक्ल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान व सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया। योगाचार्य गोपाल शर्मा ने महिलाओं बालिकाओं को संयमित जीवन जीने को लेकर विभिन्न जानकारी दी। इस दौरान छात्र व अभिभावकों को नारी सम्मान हेतु शपथ भी दिलाया गया।

chat bot
आपका साथी