लोक कलाकारों ने मचाई धूम, वनवासी राम का चित्रण

जागरण संवादददाता चित्रकूट जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय में चल रहे रामायण कान्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 07:54 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 07:54 PM (IST)
लोक कलाकारों ने मचाई धूम, वनवासी राम का चित्रण
लोक कलाकारों ने मचाई धूम, वनवासी राम का चित्रण

जागरण संवादददाता, चित्रकूट : जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय में चल रहे रामायण कान्क्लेव में दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में धूम रही। लोक कलाकारों ने लंगुरिया, ढिमरियाही, चंगेलिया, करमा, राई और कोल्हाई नृत्य से वनवासी राम का चित्रण किया। वहीं वाराणसी के कलाकारों ने 'राम की शक्ति पूजा' नृत्य नाटिका से लोगों को मोह लिया।

उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग व पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अयोध्या शोध संस्थान लखनऊ द्वारा आयोजित रामायण कानक्लेव में सोमवार को स्थानीय समेत विभिन्न जनपद के लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के वार्ताकार डा गोपाल कुमार मिश्र ने बताया कि संपूर्ण प्रदेश में राम से जुड़े 16 जनपदों में रामायण कांक्लेव का आयोजन हो रहा है। चित्रकूट में इसकी थीम है, वनवासी राम' है। इसी थीम को आधार बनाकर दो दिवस से चित्रकूट में रामायण कानक्लेव पूरे उत्साह के साथ आयोजित हुआ। संस्कृति विभाग एवं उत्तर प्रदेश सरकार की ऐसी मंशा है कि जन-जन को राम से जोड़ा जाए। राम की संस्कृति से परिचय कराया जाना और इसके माध्यम से रामराज्य की परिकल्पना को सिद्ध करना है। कार्यक्रम के आयोजन का एक यह भी उद्देश्य है की इस आयोजन में अधिक से अधिक स्थानीय लोक कलाकारों एवं विद्वानों को अवसर मिले। इस आयोजन के द्वितीय दिवस की संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रारंभ डा विशेष मिश्र के भजन से हुआ। रत्नेश दुबे प्रयागराज, मिथिलेश लखनऊ, लालू राम शुक्ल चित्रकूट ने भजन की मधुर प्रस्तुति दी। प्रियंका मणि का पखावज वादन, बीना श्रीवास्तव प्रयागराज का ढिढिया लोकनृत्य, रामाधीन आर्य मऊ रानीपुर ने लांगुरिया ढिमरियाही एवं चंगोलिया प्रस्तुत किया। वहीं सत्यपथ हरदोई का खंजड़ी लोक नृत्य के साथ ही कार्यक्रम के समापन हुआ। कार्यक्रम में अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक डा लवकुश द्विवेदी , डा विनोद मिश्रा ,डा जययोति वैष्णव ,डा किरण त्रिपाठी , पीआरओ एसपी मिश्रा , भाजपा नेता आनंद पटेल, डा राकेश द्विवेदी, डा नीतू तिवारी व पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह रहे।

chat bot
आपका साथी