पांच पर गुंडा एक्ट व एक शराब बनाते गिरफ्तार

जागरण संवाददाता चित्रकूट जिला पुलिस ने बुधवार को पांच असामाजिक तत्वों के खिलाफ गुंडा एक्ट

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 06:17 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 06:17 PM (IST)
पांच पर गुंडा एक्ट व एक शराब बनाते गिरफ्तार
पांच पर गुंडा एक्ट व एक शराब बनाते गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : जिला पुलिस ने बुधवार को पांच असामाजिक तत्वों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई कर्वी कोतवाली पुलिस ने की है। जबकि मानिकपुर पुलिस ने एक आरोपित को शराब बनाते दबोचा है। उसके पास से अवैध शराब और उपकरण बरामद किए गए हैं।

कर्वी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जनता में भय एवं आतंक फैलाने व गुंडागर्दी करने वाले लवकुश यादव पुत्र ओमप्रकाश निवासी अहिरनपुरवा कोलगदहिया, अशोक कुमार पुत्र चुनकावन उर्फ रामकिशोर निवासी नई दुनिया बनकट, विनोद उर्फ चुकौनी पुत्र बदलू निवासी रगौली, चुनकावन प्रसाद पुत्र चुन्ना प्रसाद निवासी छेछरिया बुजुर्ग और रघुवीर सिंह पुत्र जगन्नाथ निवासी कंठीपुर के खिलाफ 03 यूपी गुंडा एक्ट की कार्यवाही की गई है।

वहीं मानिकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाषचंद्र चौरसिया ने बताया कि उप निरीक्षक बल्देव सिंह ने कशेरूवा से संपत कोल पुत्र नत्थू कोल निवासी कशेरूवा थाना मानिकपुर को छह लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण साथ गिरफ्तार किया है और मौके में 30 किलो व शराब बनाने की भट्टी नष्ट की गई है।

chat bot
आपका साथी