महिला कोरोना योद्धा अभिनंदन की पात्र : चेतना

जागरण संवाददाता चित्रकूट प्रधानमंत्री जी के 71वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा समर्पण के तहत स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 07:27 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 07:27 PM (IST)
महिला कोरोना योद्धा अभिनंदन की पात्र : चेतना
महिला कोरोना योद्धा अभिनंदन की पात्र : चेतना

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : प्रधानमंत्री जी के 71वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा समर्पण के तहत सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा ने 71 महिला कोरोना वरियर्स का सम्मान किया। मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी चेतना पांडेय ने कहा कि महिलाओं को भी संगठन में बराबर की भागीदारी मिल रही है। कोरोना काल में अपनी व अपने परिवार के लोगों की जान की परवाह किए बिना, निरंतर ''सेवा ही संगठन'' को चरितार्थ करने का अछ्वुत कार्य किया गया है। आप सभी कोरोना योद्धा अभिनंदन की पात्र है।

उन्होंने कहा कि सुरक्षित मातृत्व, आश्वासन सुमन योजना, फ्री सिलाई मशीन योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना, सुकन्या समृद्धि योजना जैसी दर्जनों योजनाओं के माध्यम से देश की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से नौ करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर देने का काम किया गया। महिला मोर्चा की प्रदेश नीति शोध प्रमुख डा प्रीति जायसवाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर करने के लिए प्रयत्नशील है। कोविड काल में मेडिकल स्टाफ, महिला पुलिसकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहू या अन्य किसी भी रूप में समाज सेवा करने वाली महिलाओं को सम्मानित करना हम सभी के लिए गर्व की बात है। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने कहा कि हमारी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा व रोजगार के लिए जो किया है वो आज तक किसी सरकार ने नहीं किया।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने कहा कि महिलाएं जितनी भाजपा सरकार में स्वतंत्र और सुरक्षित महसूस करती हैं वो उतना पिछली सरकारों में नहीं करती थी।

जिला महामंत्री विनीता द्विवेदी, राजीव त्रिपाठी ,आलोक कुमार पांडेय, अर्पित जायसवाल, बृजेंद्र शुक्ला, सुमित मिश्रा, आनंद पटेल, राजेश्वरी द्विवेदी, पार्वती पांडेय ,माया प्रजापति ,अनीता सिंह, गायत्री कोल ,मोनिका कोल ,प्रतिभा जायसवाल रही।

chat bot
आपका साथी