प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर किसान व जवान का हुआ सम्मान

जागरण संवाददाता चित्रकूट भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 08:01 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 08:01 PM (IST)
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर किसान व जवान का हुआ सम्मान
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर किसान व जवान का हुआ सम्मान

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन पर सेवा और समर्पण सप्ताह रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत शुक्रवार को किसान जवान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जिले के 71 किसान व जवानों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा अस्पताल में मरीजों को फल बांटे गए।

क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा जितेंद्र सिंह कहा कि हमारा देश अनादि काल से कृषि प्रधान देश है यहां की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कृषि है इसलिए सरकार ने विषम परिस्थितियों में किसान और कृषि को प्राथमिकता में रखकर किसानों के लिए अनेक कार्य किया है। सांसद आरके पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में 537 एफपीओ गठित किए गए जो दोगुने से भी ज्यादा है। जहां किसानों को कृषि कार्य के लिए कर्ज लेना पड़ता था और ब्याज देनी पड़ती थी। किसान सम्मान निधि के रूप में छह हजार सालाना देने का काम कर रही है। जिसका 9 करोड़ 40 लाख लोग लाभ पा रहे हैं। लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि 2014 में केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार बनते ही 46 लाख किसानों का 36000 करोड़ों की कर्ज माफी हुई । जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों व जवानों के हित में अनेक निर्णय लिए हैं । वन रैंक वन पेशन का 42 वर्षो से अटका मुद्दा सुलझाया। जिला महामंत्री आलोक पांडेय ने कहा कि भाजपा किसानों और जवानों को सम्मानित करके गौरवान्वित महसूस कर रही है। संचालन आभेष मिश्रा ने किया। जिले के 71 मठ मंदिर में साधु-संतों और भक्तों ने दीपोत्सव कार्यक्रम किए। मंडलों में अध्यक्षों के नेतृत्व में सेवा बस्तियों में फल वितरण किया गया। जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, रंजना उपाध्याय, दिनेश तिवारी, राजेश जायसवाल, अश्विनी अवस्थी, महेंद्र कोटार्य, सुनील सिंह पटेल, निर्मलेंद्र पांडेय, आशीष पांडेय, प्रेमलाल बाल्मीकि, पीएन सिंह , श्याम नारायण शुक्ल, शिवाकांत, हीरो मिश्र, अनूप त्रिपाठी, रामसागर चतुर्वेदी रहे।

chat bot
आपका साथी