दो पाली में कर्मचारी लगा काम में लाएं तेजी

जागरण संवाददाता चित्रकूट लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने रविवार को जल जी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 11:28 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 11:28 PM (IST)
दो पाली में कर्मचारी लगा काम में लाएं तेजी
दो पाली में कर्मचारी लगा काम में लाएं तेजी

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने रविवार को जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन चांदी बांगर पाइप लाइन पेयजल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। यमुना नदी के किनारे बने इंटेकवेल के कार्यों को देखा। यह काम अभी शुरू किया गया है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए को दो सिफ्ट में काम कराकर तेजी लाएं। नमामि गंगे के अपर जिलाधिकारी एस सुधाकरण ने बताया कि 17 मीटर तक नीचे रिगवाल बनाई जाएगी और इतनी ही ऊपर दीवाल रहेगी। यहां से कच्चा पानी पाइप लाइन से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में ले जाया जाएगा। इसके बाद राज्यमंत्री ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को देखा। यहां भी कार्य चल रहा था। लोक निर्माण राज्यमंत्री ने चांदी बांगर पाइप पेयजल योजना का लिया जायजाएडीएम ने बताया कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी को फिल्टर कर साफ किया जाएगा। जमीन के नीचे नाली खोदकर बिछाई जा रही पाइप लाइन को भी देखा। गहराई ठीक मिली। राज्यमंत्री ने गनीवां में वाटर सप्लाई टैंक का जायजा लिया। लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि दो पाली में काम किया जाए। ताकि काम की गति और तेज हो सके। सभी काम एक साथ किए जाएं। पाइप बिछाने में सड़क से पर्याप्त दूरी रखी जाए। पाइप लाइन लोगों आंगन तक डाली जाए। कोई भी पुरवा व मजरा छूटने ना पाए। कार्य की गुणवत्ता ठीक होनी चाहिए।

एक नजर में योजना

योजना - चांदी बांगर पाइप पेयजल योजना

कार्यदायीसंस्था- एलएंडटी

आच्छादित ग्राम पंचायत- 250

कुल पाइपलाइन की लम्बाई- 2437.25 किमी

chat bot
आपका साथी