चित्रकूट में शराब के नशे में चालक ने फांसी लगा जान दी

संवाद सहयोगी पहाड़ी (चित्रकूट) पहाड़ी थाना के कस्बे में ट्रैक्टर चालक ने फांसी लगा खुदक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 10:28 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 10:28 PM (IST)
चित्रकूट में शराब के नशे में चालक ने फांसी लगा जान दी
चित्रकूट में शराब के नशे में चालक ने फांसी लगा जान दी

संवाद सहयोगी, पहाड़ी (चित्रकूट) : पहाड़ी थाना के कस्बे में ट्रैक्टर चालक ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। पंखे से उसको लटका देख स्वजन के होश उड़ गए।

पहाड़ी बुजुर्ग निवासी 48 वर्षीय बच्चीलाल पुत्र गिरजा रैदास ट्रैक्टर चालक था। रविवार शाम सात बजे वह घर आया और भोजन के बाद कमरे में अकेले सो गया। देर रात कमरे में रखे रस्सी के सहारे पंखे से लटककर जान दे दी। सुबह आठ बजे तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर स्वजन ने खिड़की से देखा तो वह फांसी से लटकता दिखाई दिया। परिवार में चीख पुकार मच गई। मृतक के बेटे अंतिम ने बताया कि पिता आए दिन शराब के नशे में घर आया करते थे। रविवार को भी वह शराब पीकर आए और खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्यों को भला बुरा कहते हुए सो गए। थाना प्रभारी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची लाल ट्रैक्टर चालक था और शराब का लती था। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। जांच की जा रही है।

भैंरो को दिल्ली से चार दिन पहले खींच लाई मौत

संवाद सहयोगी, मऊ (चित्रकूट) : रैपुरा थाना के बांधी में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले बाइक सवार की पहचान हो गई है। वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए चार दिन पहले दिल्ली से आया था।

रैपुरा थाना के बांधी के पास रविवार की रात करीब सात बजे अज्ञात वाहन की चपेट में दो बाइके आ गई थी। जिसमें सवार एक युवक की मौत हो गई थी। जबकि तीन लोग घायल हुए थे। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकती थी। सोमवार को मृतक की पहचान मऊ थानाक्षेत्र के चिलिहा निवासी मून्नू रैदास के 22 वर्षीय पुत्र भैंरो प्रसाद के रूप में हुई। बताते है कि वह गांव के 20 वर्षीय छोटू पुत्र गुरु प्रसाद के साथ रविवार को दोस्त मथुरा की बारात में शामिल होने बाइक से पहाड़ी थाना के बछरन जा रहे थे। जीजा भुंडा रैदास ने बताया कि भैंरो चार दिन पहले दिल्ली से बस से लौटा था। वह वहां पर ईट भट्टा में काम करता था। भैंरो दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई 25 वर्षीय बुद्धमान भी दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। भैंरो की खबर सुनकर वह भी दिल्ली से गांव के लिए निकल चुका है।

chat bot
आपका साथी