बुंदेलखंड के 55 हजार गरीब परिवारों कीे पक्के मकान में मनेगी दीपावली

हेमराज कश्यप चित्रकूट बुंदलेखंड के चित्रकूट बांदा हमीरपुर महोबा व जालौन में प्रधानमं˜

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 05:36 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 05:36 PM (IST)
बुंदेलखंड के 55 हजार गरीब परिवारों कीे पक्के मकान में मनेगी दीपावली
बुंदेलखंड के 55 हजार गरीब परिवारों कीे पक्के मकान में मनेगी दीपावली

हेमराज कश्यप, चित्रकूट : बुंदलेखंड के चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा व जालौन में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ पाने वाले 55 हजार 492 गरीब परिवारों की इस बार दीपावली अपने पक्के आवास में मनेगी। अभी तक झोपड़ी में दीपोत्सव मनाने वाले इन परिवार में उत्साह और हर्ष का माहौल है। ये परिवार केंद्र व प्रदेश सरकार का आभार प्रकट कर रहे हैं तो घरों को दीपों से रोशन करने की तैयारी में जुटे हैं।

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना से बुंदेलखंड के 37974 ग्रामीण और 17598 शहरी गरीबों को पक्की छत मिली है इन परिवारों का मानना है कि उनके पास इतनी आमदनी नहीं थी कि पक्का मकान बनाना सकते थे। सरकार ने दीपावली में खिलखिलाने का मौका दिया है। अपनी दीपावली सरकार ने बनाए गए नए आवास में मनाएंगे। कर्वी नगर के तरौंहा मुहल्ला की रहने वाली संगीता कुशवाहा कहती है कि अभी तक उनके पास अपना कच्चा मकान था। पति मजदूरी करते है इतनी आमदनी नहीं है कि वह अपना नया मकान बना पाते, लेकिन प्रधानमंत्री की चलाई गई शहरी आवास योजना ने उन्हें पक्के मकान की मालकिन बना दिया। मानिकपुर के बेसनिया कहती है कि उनके पास छप्पर का टूटा फूटा मकान था। जो बारिश में और खराब हो जाता था। दीपावली के पहले खेतों से मिट्टी लाकर दीवारों के मरम्मत करती थी और फिर पोताई कर बच्चों के साथ त्योहार मनाती है। अब अपना पक्का मकान है। बच्चे भी खुश हैं कि छत में फुल झरी व पटाखा फोड़ेंगे। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को धन्यवाद है कि गरीबों की सुध ले रहे हैं। इनका कहना है

गरीबों के घर भी दीवाली हंसी खुशी मने। इसके लिए सरकार काम कर रही है। कच्चे मकान वालों को सरकार ने दीपावली मनाने के लिए पक्का आवास दिया है। गरीब बच्चे भी दूसरों की तरह अपनी छत में दीवाली मनाएंगे। शुभ्रांत कुमार शुक्ल - जिलाधिकारी चित्रकूट दो वर्षों में बुंदेलखंड में बने आवास

जनपद ग्रामीण शहरी कुल

चित्रकूट 6310 2853 9163

बांदा 10330 9449 19699

हमीरपुर 5865 3306 9171

जालौन 9137 176 9313

महोबा 6332 1814 8146

--------------------

chat bot
आपका साथी