चित्रकूट में मंदाकिनी में डुबकी लगा किया दानपुण्य

जागरण संवाददाता चित्रकूट प्रभु श्रीराम की तपोभूमि में सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर देश क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 10:33 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 10:33 PM (IST)
चित्रकूट में मंदाकिनी में डुबकी लगा किया दानपुण्य
चित्रकूट में मंदाकिनी में डुबकी लगा किया दानपुण्य

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : प्रभु श्रीराम की तपोभूमि में सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर देश के कोने कोने से आए करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाई और दानपुण्य किया। कुछ श्रद्धालुओं ने दीपदान भी किया और कामदगिरि की परिक्रमा लगाई।

रामघाट में मंदाकिनी स्नान का सिलसिला भोर से शुरू हो गया था। ठंड के बाद लोग मंदाकिनी में डुबकी लगा दानपुण्य करते दिखे। लोगों ने स्नान के बाद मत्यगेंद्रनाथ स्वामी में जलाभिषेक किया और फिर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। शाम को रामघाट में मंदाकिनी की महाआरती हुई। इस दौरान लोगों ने दीपदान भी किया। दिगंबर अखाड़ा के महंत दिव्यजीवनदास ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दान पुण्य का स्नान पर्व आज था जिसमें देश के कोने-कोने से आए करीब एक लाख लोगों ने मंदाकिनी नें स्नान किया।

पिकअप व बाइक की टक्कर, महिला की मौत - बेटे के शादी के लिए खरीदारी कर जा रही मृतका

- मां की मौत से घर में मचा कोहराम, आज जानी थी बारात

संवाद सहयोगी, मऊ (चित्रकूट) : रैपुरा थाना के मैकी रोड पियरी भैरव बाबा के पास सोमवार को दोपहर करीब एक बजे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें सवार महिला की मौत हो गई। वह बेटे की शादी के लिए खरीदारी करने कर्वी आई थी। हादसे के बाद पिकअप भाग गई है।

रैपुरा थानातंर्गत हथराजी पुरवा मजरा इटवां निवासी सोहनलाल के बेटे अजय कुमार की सोमवार को मध्यप्रदेश जिला रीवां के डभौरा बारात जानी थी। बारात जाने से पहले सोहन की पत्नी 40 वर्षीय ननकई देवी अपने बहन के बेटे दुर्विजय के साथ कर्वी खरीदारी कर घर लौट रही थी। मैकी रोड पियरी के भैरम बाबा के पास सामने से आ रहे पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ननकई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुर्विजय को मामूली चोटें आई। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। रैपुरा के प्रभारी थानाध्यक्ष शिवपूजन यादव ने बताया कि पिकअप की टक्कर से महिला की मौत हुई है। पिकअप की खोजबीन की जा रही है जल्दी ही पता कर कार्रवाई की जाएगी। बारात जाने के पहले घर में कोहराम मच गया।

chat bot
आपका साथी