सीएम ने तीन साल में बदल दी चित्रकूट की तस्वीर

- कर्वी में बाईपास और राजापुर सड़क फोर लेन करने का वादा किया - सड़कों का जाल बनाया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 11:22 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 11:22 PM (IST)
सीएम ने तीन साल में बदल दी चित्रकूट की तस्वीर
सीएम ने तीन साल में बदल दी चित्रकूट की तस्वीर

- सांसद बोले, अब कर्वी में बाईपास और राजापुर सड़क फोर लेन करने की जरूरत

-लोक निर्माण राज्यमंत्री ने कहा-देख जा सकता है बदलाव, सड़कों का जाल बिछ रहा जागरण संवाददाता, चित्रकूट : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के पहले स्थानीय प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास से जनता को रूबरू कराया। राज्यमंत्री, सांसद और विधायक ने सरकार का गुणगान किया, उपलब्धियां गिनाई। लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री जब पहली बार चित्रकूट आए थे, तभी कह था कि चित्रकूट और बुंदेलखंड को बदल दूंगा। आज इसे देखा जा सकता है। सड़कों का जाल बिछ रहा है।

सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि आजादी के बाद योगी पहले मुख्यमंत्री हैं जो वाल्मीकि आश्रम आएं हैं। कर्वी में अब बाइपास की जरूरत है। इसके अलावा राजापुर मार्ग को फोर लेन बनाने की आवश्यता पर बल दिया। मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला ने भी क्षेत्रीय विकास की योजनाओं को गिनाया। इसके पहले राज्यमंत्री, सांसद व विधायक ने स्मृति चिह्न देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने आभार जताया।

---

हेलीपैड में मंडलायुक्त व एडीजी ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री के हेलीपैड पर उतरते ही आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा गौरव दयाल,अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश, महा निरीक्षक पुलिस के सत्यनारायण, जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल व जन प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विधायक बांदा सदर प्रकाश द्विवेदी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र व रमेशचंद्र द्विवेदी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बद्री विशाल त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडेय, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव रहे।

chat bot
आपका साथी