राष्ट्रीय रामायण मेला का सीएम कर सकते हैं उद्घाटन

जागरण संवाददाता चित्रकूट प्रभु श्रीराम की तपोस्थली में पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला (प्रा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 10:55 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 10:55 PM (IST)
राष्ट्रीय रामायण मेला का सीएम कर सकते हैं उद्घाटन
राष्ट्रीय रामायण मेला का सीएम कर सकते हैं उद्घाटन

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : प्रभु श्रीराम की तपोस्थली में पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला (प्रांतीय कृत) का 48 वां महोत्सव 11 मार्च शुरू होगा। धार्मिक व सांस्कृतिक महोत्सव में रामकथा के मर्मज्ञओ व विद्वानों के व्याख्यान, भारतीय संस्कृति और धार्मिकता के ओतप्रोत कार्यक्रम होंगे।

मेला के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश करवरिया व महामंत्री डॉ करुणाशंकर द्विवेदी ने संयुक्त रूप से सीतापुर स्थित डॉ राममनोहर लोहिया प्रेक्षागृह में पत्रकारों से बताया कि मेले का उद्घाटन 11 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगें। लखनऊ में मिल कर आमंत्रित किया गया था। सीएम ने खुद आने की बात कही है। पांच दिन के कार्यक्रमों में विभिन्न भाषाओं व प्रदेशों के रामायण के अधिकारी व विद्वानों के रामकथा पर व्याख्यान होंगें। मेला अवधि में नित्य प्रख्यात संतो, व्यासो, कथा वाचको के भक्तिपरक प्रवचन होंगें। उन्होंने बताया कि उत्तर से दक्षिण तथा पूरब से पश्चिम के सुदूरवासी रामकथा मर्मज्ञो, विद्वानो, संतो, उत्कृष्ट कलाकारों का अभूतपूर्व संगम होगा। सायंकालीन रामकथा पर आधारित शास्त्रीय नृत्य, संगीत, अभिनय, रामायण वैले, रामलीला, रासलीला, कठपुतली नृत्य आदि की रसव्यंजक एवं बोधप्रद प्रस्तुतियां की जाएगी। इसके अलावा रामकथा कला प्रदर्शनी के साथ अन्य विभागीय प्रदर्शनी का कलात्मक ²श्यांकन होगा। मेले में नित्य प्रात: सात बजे से रामायण अर्चना होगी। प्रतिदिन शाम को सात बजे से श्रीराम एवं श्रीकृष्ण काव्यों के आधार पर नृत्य संगीत, रामायण वैले आदि कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस मौके पर राजाबाबू, राजेंद्र मोहन त्रिपाठी, नत्थू सोनकर, मो. युसूफ, मनोज गर्ग रहे। मेला के मुख्य आकर्षण

- पदमविभूषित जगदगुरु रामभद्राचार्य, जगदगुरु रामानुजाचार्य, स्वामी वासुदेवाचार्य अयोध्या, जगदगुरु रामस्वरूपाचार्य के सुविचार

- प्रो. मिथला प्रसाद त्रिपाठी इंदौर, डा देवेन्द्रचन्द्र दास गुवाहटी, डा अशोक कुमार द्विवेदी चेन्नई, डा बंगरैया शर्मा हैदराबाद, डॉ अवधेश शुक्ला वर्धा, पंडित रामदेव शर्मा मुजफ्फरपुर, मानस मुक्ता यशुमती बिहार, डा सभापति मिश्रा प्रयागराज, लक्ष्मण शिवहरे नागपुर के रामायण पर व्याख्यान

- उप सांस्कृतिक क्षेत्र प्रयागराज के कलाकार 12 व 14 मार्च को लोक नृत्य एवं लोकगीत

- सूचना एवं संस्कृति विभाग के कलाकार के प्रतिदिन विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम

- , 11 मार्च को पर्णिकाश्री का कथक

- 13 मार्च को कथक केंद्र नई दिल्ली, नटवरी नृत्य एवं यश चैहान नई दिल्ली ध्वनि एवं प्रकाश के माध्यम से संपूर्ण रामायण

- 14 मार्च को गुरु राजकिशन महाराज नई दिल्ली लघु रामायण

- 15 मार्च को गुरु राजेंद्र नई दिल्ली के दल पुरुषोत्तम नृत्य नाटिका

chat bot
आपका साथी