आग से धधका बेधक जंगल, झाड़ियां और पेड़ जले

संवाद सहयोगी मानिकपुर (चित्रकूट) शनिवार सुबह फिर पाठा के जंगलों में आग धधक उठी। इस

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 07:11 PM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 06:21 AM (IST)
आग से धधका बेधक जंगल, झाड़ियां और पेड़ जले
आग से धधका बेधक जंगल, झाड़ियां और पेड़ जले

संवाद सहयोगी, मानिकपुर (चित्रकूट) : शनिवार सुबह फिर पाठा के जंगलों में आग धधक उठी। इस पर चपेट में आए बेधक जंगल में करीब तीन किलोमीटर तक आग फैल गई। मध्यप्रदेश क्षेत्र से आई आग ने जंगल के पेड़ों और झाड़ियों को चपेट में ले लिया। देर शाम तक आग बुझाने के प्रयास में वन कर्मचारी लगे रहे लेकिन कामयाब नहीं हुए। लगातार फैल रही आग को आगे बढ़ने से रोकने में कामयाबी जरूर पा ली। इससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया।

शनिवार सुबह करीब 11 बजे मानिकपुर तहसील की निही बीट पर स्थित बेधक जंगल में अचानक आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों को दी। इससे हड़कंप मच गया। वन क्षेत्राधिकारी त्रिवेणी प्रसाद के नेतृत्व में आधा दर्जन कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंच गई। कर्मचारियों ने आग बुझाने के प्रयास किए पर कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। फायर कर्मियों ने काफी कोशिश कर आग पर काबू पाया लेकिन चिगारी देर शाम तक सुलगती रहीं। इससे आग बढ़ने की आशंका बरकरार है। वन कर्मियों ने आग वाले क्षेत्र में झाड़ियां व पत्ते हटाकर अब और फैलने की संभावना खत्म कर दी है। रानीपुर वन्य जीव विहार के प्रतिपालक जीडी मिश्रा ने बताया कि मध्यप्रदेश क्षेत्र से आग लगी। इसके बाद यहां तक फैल गई। टीमों ने आग बुझाने पर कामयाबी पा ली है। कुछ जगह चिगारी सुलग रही है। इससे पशु-पक्षी भी बेहाल हुए लेकिन पेड़ों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। अब तक आधा दर्जन जंगलों में लग चुकी आग

मानिकपुर व मारकुंडी वन रेंज में अब तक आधा दर्जन जंगलों में आग लग चुकी है। इसमें कुसमुही, परासिन, चिरैया के जंगल शामिल हैं। इसी तरह बहिलपुरवा रेंज और भरतकूप इलाके में भी जंगल आग की चपेट में आ चुके हैं। गर्मी बढ़ने के साथ यह समस्या प्रत्येक वर्ष होने के बावजूद वन विभाग कोई खास इंतजाम नहीं कर सका है। अब फायर बॉल मंगाई गई हैं। इससे आग पर काबू पाने की तैयारी है।

chat bot
आपका साथी