भाजपा ने खरीदा पर्चा, सपा हटी पीछे

जागरण संवाददाता चित्रकूट जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की बिसात बिछी है लेकिन मैदान में सिफ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 11:18 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 11:18 PM (IST)
भाजपा ने खरीदा पर्चा, सपा हटी पीछे
भाजपा ने खरीदा पर्चा, सपा हटी पीछे

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की बिसात बिछी है लेकिन मैदान में सिर्फ भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी सामने आया है। समाजवादी पार्टी ने वाकओवर दे दिया है तो बहुजन समाज पार्टी पसोपेश में है। अभी तक उसने न तो नामांकन खरीदा है और प्रत्याशी की घोषणा की है लेकिन चुनाव लड़ने का दावा कर रही है।

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए तीन जुलाई को वोटिग होनी है लेकिन जैसे आसार बन रहे हैं तो शनिवार को भी फैसला हो जाएगा। तीन दलों में सिर्फ भाजपा ने प्रत्याशी को घोषणा करते हुए नामांकन पत्र भी खरीद लिया है। पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी अशोक जाटव ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल व अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह से नामांकन पत्र लिया। जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, सुशील द्विवेदी व पंकज अग्रवाल रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा को समाजवादी पार्टी ने वाकओवर दे दिया है। सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने बताया कि अनुसूचित जाति के लिए अध्यक्ष की सीट आरक्षित है। सदस्य के पांच वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थे उसमें उनका कोई कार्यकर्ता नहीं जीता है। इसलिए प्रत्याशी नहीं उतारेंगे। भले ही अब सपा चुनाव के पीछे हट गई है लेकिन पहले तैयारी में थी और सरैयां वार्ड से जीती सदस्य संगीता देवी को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया था। सूत्र बताते हैं कि अब उस सदस्य का कोई पता नहीं है।

बसपा जिलाध्यक्ष बोले- आज खरीदेंगे नामांकन

बसपा ने भले ही जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी को घोषणा नहीं की है लेकिन जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा का कहना है कि अनुसूचित जाति के उनके दो सदस्य जीते हैं इसलिए दो पर्चा खरीदेंगे। एक प्रत्याशी का पर्चा भराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी