भाजपाइयों ने गोद लिया स्वास्थ्य केंद्र, दूर होगी बदहाली

जागरण संवाददाता चित्रकूट ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था को अब भाजपाई दुरुस्त कराएंगे। इस

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 11:19 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 11:19 PM (IST)
भाजपाइयों ने गोद लिया स्वास्थ्य केंद्र, दूर होगी बदहाली
भाजपाइयों ने गोद लिया स्वास्थ्य केंद्र, दूर होगी बदहाली

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था को अब भाजपाई दुरुस्त कराएंगे। इसके लिए राज्यमंत्री, सांसद, विधायक के साथ वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लिया है। अस्पतालों की कमियों को दूर करने के लिए वह विभागीय के साथ व्यक्तिगत स्तर पर आर्थिक सहयोग करेंगे।

जिला महामंत्री राजेश जायसवाल ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लेकर हर मूलभूत सुविधाओं से लैश किया जाएगा। सेवा की संगठन के मूलमंत्र के साथ पार्टी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य सेवा सुधार का प्रयास करेंगे। पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परसौंजा, बरवारा, सीतापुर, इटखरी, घुरेटनपुर व रसिन समेत सात अस्पतालों को गोद लिया है। सांसद आरके सिंह पटेल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी, विधायक आनंद शुक्ला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर, मऊ, मानिकपुर व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छीबों, सदस्य गौ सेवा आयोग कृष्ण कुमार सिंह भोले ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिकरा, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर, पूर्व प्रदेश मंत्री अशोक जाटव, नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऐंचवारा को गोद लिया है। जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह ने पीएचसी बछरन, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा.रणवीर सिंह पीएचसी सरधुवा, मंडल अध्यक्ष पहाड़ी विनोद पांडेय पीएचसी देवल, अरविद मिश्र पीएचसी इटवां, नरेंद्र पटेल पीएचसी बियावल, डा. प्रदीप त्रिपाठी पीएचसी बारामाफी, ओमप्रकाश मिश्र बाला पीएचसी खपटिहा, राजीव दुबे कौबरा, बांदा-चित्रकूट डिस्ट्रिक कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष बद्री विशाल त्रिपाठी पीएचसी भौंरी, रमन मिश्र ने पीएचसी सरैंया, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल पीएचसी खोह, सुशील द्विवेदी पीएचसी दरसेड़ा, जगदीश गौतम पीएचसी लोहदा, जिलामंत्री रामबाबू गुप्ता, इं. रवि द्विवेदी पीएचसी बगदरी, मानिकपुर मंडल अध्यक्ष गणेश प्रताप सिंह पीएचसी ऊंचाडीह, कमलेश त्रिपाठी राजा ने पीएचसी मारकुंडी को गोद लिया है।

chat bot
आपका साथी