कलाकारों ने देवी गीतों से लोगों का मन मोहा

जागरण संवाददाता चित्रकूट कुबेर संघ दुर्गा पूजा समिति शंकर बाजार के तत्वाधान में रविवार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 11:19 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 11:19 PM (IST)
कलाकारों ने देवी गीतों से लोगों का मन मोहा
कलाकारों ने देवी गीतों से लोगों का मन मोहा

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : कुबेर संघ दुर्गा पूजा समिति शंकर बाजार के तत्वाधान में रविवार की रात भगवती जागरण हुआ। सारी रात कलाकारों ने देवी गीतों से लोगों को भक्ति रस की गंगा में गोते लगवाए।

ग्रुप के संचालक मनीष श्रीवास्तव ने मां दुर्गा की आरती कर हजारों भक्तों एवं श्रोताओं की उपस्थिति के बीच भगवती जागरण की शुरुआत किया। गायिका कोमल सिंह ने गणेश वंदना से लोगों का मन मोह लिया। वहीं मनीष के साथ 'चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया.. गीत गाया तो श्रोता झूम उठे। गायिका रिकी केशरवानी ने मैया की चुनरी बा लाल रे और गायिका रोहणी सिंह ने मैहर जईबा की न जई बा. जैसे भोजपुरी देवी गीत से लोगों ने नृत्य करने पर मजबूर कर दिया। गायक नितिन कुमार ने सजा दो घर को गुलशन.. सुनाया। मुख्य आकर्षण जागरण ग्रुप की महिसासुर वध, राधा कृष्ण की फूलों वाली होली, कृष्ण-सुदामा का प्रेम, शंकर बारात, काली जी का तांडव एवं शंकरजी का तांडव आदि प्रस्तुतियां रहीं। प्रथम भोर की आरती करने के पश्चात सभी भक्तों की मां की अरदास लगा कर कन्या भोज कर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की। कार्यक्रम में लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, अंकित केशरवानी, प्रदीप गुप्ता, राहुल गुप्ता, धर्मचंद्र गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, महेश गुड्डन दुबे, अतुल जायसवाल, डेविस गुप्ता, राम सागर चतुर्वेदी, अभिषेक पहारिया, कृष्ण कुमार पहारिया, प्रदीप शिवहरे,श्याम जायसवाल, मनीष पहारिया,डॉ. सीएन सिंह, बसंत पहारिया,स्वप्निल अग्रवाल,अर्पित अग्रवाल, रचित अग्रवाल,अंबरीश पहारिया, बम भोले,अतुल कसौधन, दादू जायसवाल व विनय यादव रहे।

शांति पूर्वक तरीके से त्योहार मनाएं

संवाद सूत्र, चिल्ला : ईद मिलाद-उन-नबी त्योहार को देखते हुए सोमवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। कहा गया कि सभी लोग शांति पूर्वक तरीके से त्योहार मनाएं।

थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने कमेटी के सदस्यों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, ग्राम प्रधानों से कहा कि ईद मिलाद-उन-नबी को शासन द्वारा निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार मनाया जाएगा। हाजी अय्यूब, मोहम्मद हनीफ, मदन गुप्ता, सिराज अहमद, मो. यासिर, अंसार अहमद, महफूज, निजामुद्दीन जियाउल, लड्डन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी