अंशिका ने टाप किया जिला, शत फीसद रहा परिणाम

जागरण संवाददाता चित्रकूट कोरोना महामारी में बोर्ड परीक्षाओं को रद करने के बाद मूल्या

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 07:25 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 07:25 PM (IST)
अंशिका ने टाप किया जिला, शत फीसद रहा परिणाम
अंशिका ने टाप किया जिला, शत फीसद रहा परिणाम

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : कोरोना महामारी में बोर्ड परीक्षाओं को रद करने के बाद मूल्यांकन की चुनौतियों के बीच शुक्रवार को आए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं के परिणाम ने सभी बच्चों के चेहरे में खुशी ला दी है। जिले के पांच विद्यालय में सीबीएसई के 12 वीं की मान्यता है जिसमें तीन विद्यालय के आए रिजल्ट में शत प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे। हालांकि दो विद्यालय का परिणाम बोर्ड ने किसी कारण से जारी नहीं किया है।

सीबीएसई बोर्ड ने शुक्रवार को 30-30-40 फार्मूले से 12 वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया है। इसमें 12वीं के 40 फीसद अंक, 11वीं के 30 फीसद अंक और 10वीं के 30 फीसद अंक जोड़े कर आया जिले परिणाम शत प्रतिशत रहा। केंद्रीय विद्यालय, संत थामस स्कूल और नवोदय विद्यालय का परिणाम घोषित हुआ है जबकि अशोक पब्लिक स्कूल और सुषमा स्वरुप इंटनेशनल स्कूल का रिजल्ट अभी नहीं आया है। दोनों विद्यालय के परिणाम को किसी कारणों से जारी नहीं किया है। हालांकि अभी तक आए परिणाम में संत थामस स्कूल की अंशिका पांडेय ने 95.6 प्रतिशत अंक के साथ जिले को टाप किया। जबकि केंद्रीय विद्यालय के अभिषेक कुमार गुप्ता ने 95.5 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे और दिशांत पौहरिया ने 95 प्रतिशत साथ तीसरे स्थान पर रहे। जिले के मेधावी

नाम - अंशिका पांडेय अंक प्रतिशत -95.6 विद्यालय - संत थामस स्कूल चित्रकूट नाम - अभिषेक कुमार गुप्ता

अंक प्रतिशत - 95.5

विद्यालय - केंद्रीय विद्यालय चित्रकूट नाम - दिशांत पौहरिया

अंक प्रतिशत -95

विद्यालय - केंद्रीय विद्यालय चित्रकूट नाम - वैभव खरे अंक प्रतिशत -94.4 विद्यालय - संत थामस स्कूल चित्रकूट नाम - विकल्प त्रिपाठी

अंक प्रतिशत -93.83

विद्यालय - केंद्रीय विद्यालय चित्रकूट नाम - निशांत कुमार गुप्ता अंक प्रतिशत -92.4 विद्यालय - संत थामस स्कूल चित्रकूट नाम - रिषभ करवरिया

अंक प्रतिशत -91.6 विद्यालय - संत थामस स्कूल चित्रकूट

नाम -अंजू मिश्रा

अंक प्रतिशत -90.4 विद्यालय - संत थामस स्कूल चित्रकूट नाम - स्वाति यादव

अंक प्रतिशत -90.17

विद्यालय - केंद्रीय विद्यालय चित्रकूट नाम - शाश्वत पांडेय

अंक प्रतिशत -89.98

विद्यालय - केंद्रीय विद्यालय चित्रकूट

chat bot
आपका साथी