डकैत गौरी यादव का एक और मददगार धरा गया

संस मानिकपुर (चित्रकूट) मारकुंडी पुलिस व एडी डकैती टीम ने शुक्रवार को डेढ़ लाख इन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 11:21 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 11:21 PM (IST)
डकैत गौरी यादव का एक और मददगार धरा गया
डकैत गौरी यादव का एक और मददगार धरा गया

संस, मानिकपुर (चित्रकूट) : मारकुंडी पुलिस व एडी डकैती टीम ने शुक्रवार को डेढ़ लाख इनामी डकैत गौरी यादव के एक और मददगार को गिरफ्तार कर लिया है। वह डकैतों को रसद सामग्री देने जा रहा था। शुक्रवार को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि छेरिहा बुजुर्ग के बालचुआं जंगल में डकैत गौरी को एक मददगार रसद सामग्री देने जा रहा है। एडी टीम प्रभारी शिव प्रसाद रावत, उपनिरीक्षक सूबेदार बिद ,उप निरीक्षक शेषमणि त्रिपाठी प्रभारी चौकी ददरी माफी आरक्षी मनोज कुमार व संदीप कुमार विश्वकर्मा जंगल में गाड़ा बंदी करके बैठ गए। करीब तीन घंटे बाद एक संदेहास्पद व्यक्ति जंगल से रसद सामग्री लेकर निकल रहा था। उसकी पहचान राम प्रसाद मवैया निवासी ददरी माफी चौहान कॉलोनी थाना मारकुंडी के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि यह रसद सामग्री डकैत गौरी यादव के लिए लेकर जा रहा था। उसका एक भाई डकैत ठोकिया गैंग का हार्डकोर मेंबर था जो पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारा गया था। दूसरा भाई डकैत रागिया गैंग में शामिल था वह गैंगवार में मारा गया था। एक सप्ताह में पुलिस ने पांचवें मददगार को दबोचा है। एमपी की धारकुंडी थाना पुलिस ने एक महिला समेत तीन मददगार दबोचे हैं, जबकि यूपी पुलिस ने इसको मिलाकर दो को पकड़ा है।

पुलिस पर पथराव करने वाले 20 नामजद व 200 अज्ञात पर मुकदमा

संवाद सूत्र कमासिन : ट्रक पलटने से गर्भवती के दम तोड़ने के बाद ग्रामीणों ने जाम लगाकर पुलिस पर पथराव कर दिया था। जिसमें निरीक्षक व एसआइ समेत छह पुलिस कर्मी चुटहिल हो गए थे। घायलों में दो महिला पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। पुलिस ने पथराव करने वाले 20 नामजद व 200 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

थाना क्षेत्र के ग्राम खरौली के पास गुरुवार दोपहर अनियंत्रित गिट्टी भरा ट्रक पलटने से गांव के अमरजीत की 30 वर्षीय गर्भवती पत्नी विकासा की दबकर मौत हो गई थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर जाम लगाते हुए करीब दो घंटे तक हंगामा किया था। सड़क पर पेड की डाल व कांटे रख दिए गए थे। समझाने पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया था। बबेरू एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह व सीओ सियाराम ने समझाने का प्रयास किया था। लेकिन ग्रामीण नहीं मानें थे। इसमें पुलिस को बल पूर्वक लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ना पड़ा था। घटना में इंस्पेक्टर रामाश्रय सिंह, एसआइ राजेंद्र द्विवेदी सहित दो महिला वह दो पुरुष कांस्टेबल घायल हो गए थे। लेकिन स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपनी पीड़ा किसी से नहीं बताई थी। निरीक्षक के हाथ में चोट आई थी। इसी तरह अन्य लोग भी घायल हुए थे। देररात एसआइ राजेंद्र दुबे ने 20 नामजद व दो सौ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। निरीक्षक ने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पथराव करने में कौन-कौन शामिल थे। इसकी जानकारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी