पेशकार की मौत पर अमला पहुंचा अस्पताल, दो प्रयागराज रेफर

जागरण संवाददाता चित्रकूट कर्वी कोतवाली के सामने ओवरब्रिज पर गुरुवार की रात बोलेरों ने

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 06:37 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 06:37 PM (IST)
पेशकार की मौत पर अमला पहुंचा अस्पताल, दो प्रयागराज रेफर
पेशकार की मौत पर अमला पहुंचा अस्पताल, दो प्रयागराज रेफर

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : कर्वी कोतवाली के सामने ओवरब्रिज पर गुरुवार की रात बोलेरों ने दो बाइकों को टक्कर मार दी थी। जिसमें जिलाधिकारी के पेशकार की मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। दो प्रयागराज रेफर कर दिया था। पेशकार की मौत पर जिलाधिकारी अन्य अफसरों के साथ अस्पताल पहुंचे और परिवार को सांत्वना बंधाई थी।

रैपुरा थाना अंतर्गत कस्बा निवासी 47 वर्षीय शिवशंभू सिंह कलेक्ट्रेट में नौकरी करते थे और जिलाधिकारी के पेशकार थे। वह कर्वी में सदर बाजार में मकान बना कर रहते थे। गुरुवार को वह दीपक के साथ बाइक में घर से शंकर बाजार जा रहे थे। तभी कोतवाली के सामने ओवर ब्रिज में तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें उनकी मौके पर मौत हो गई जबकि उनके साथ बाइक में बैठा 24 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र बोधीराम निवासी चुनहा पुरवा थाना कोतवाली कर्वी गंभीर रुप से घायल हो गया था। इनको टक्कर मारने के बाद बोलेरो ने दूसरी बाइक को भी चपेट में ले लिया। उस बाइक में सवार 22 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र शिवनारायण निवासी कोठिलिहाई व 22 वर्षीय पप्पू पुत्र ननकी प्रसाद बरियारपुर नरैनी बांदा घायल हो गए हैं। गंभीर घायल विक्रम व पप्पू को प्रयागराज रेफर कर दिाय गया था। पेशकार के मौत की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह व एसडीएम राम प्रकाश अस्पताल पहुंचे थे और परिवार को सांत्वना बंधाई थी।

chat bot
आपका साथी