कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसान कानून की दें जानकारी

जागरण संवाददाता चित्रकूट भाजपा एक मायावी पार्टी है यह धर्म और मजहब के नाम पर समाज को ब

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 11:23 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 11:23 PM (IST)
कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसान कानून की दें जानकारी
कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसान कानून की दें जानकारी

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : भाजपा एक मायावी पार्टी है यह धर्म और मजहब के नाम पर समाज को बांटने का काम करती है। भाजपा के नेता विकास और कानून व्यवस्था से जनता का ध्यान भटकाने के लिए मजहबी सहारा लेते हैं लेकिन अब देश और प्रदेश की जनता उनकी इस नीति को समझ चुकी है और आने वाले समय में सिर्फ और सिर्फ विकास को तवज्जो देगी। यह बात समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने पार्टी कार्यालय में दोनों यूथ कमेटियों की समीक्षा करते हुए कहीं। उन्होंने कहा पार्टी के सभी यूथ नेता और कार्यकर्ता गांव और बूथ पर जाकर किसान कानून हकीकत से सभी को रूबरू कराएं। उन्हें बताएं कि भाजपा किस तरह से देश और प्रदेश को किसानों को उद्योगपतियों के हाथ में गिरवी रखना चाहती है। उसको लोकतंत्र और संविधान पर भरोसा नहीं है। संविधान का उल्लंघन करना, संविधान को जलाना, दलित पिछड़ा और शोषित समाज पर अत्याचार करना, इसके मूल चरित्र में है। सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने कहा की आने वाले समय में लड़ाई बड़ी है सभी कार्यकर्ता सावधान रहें भाजपा के लोग लगातार जनता का ध्यान भटका रहे हैं और विकास के नाम पर कुछ भी काम नहीं कर रही हैं। सपा सरकार में चित्रकूट का चहुंमुखी विकास किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश यादव, मो. गुलाब खान, अमर पटेल, सीताराम, सुभाष पटेल, साहबलाल द्विवेदी, नरेंद्र यादव,रामचंद्र वर्मा रजनीश जोशी रहे।

------------------------

मंडी शुल्क को लेकर सौंपा ज्ञापन

चित्रकूट : कर्वी गल्लामंडी के गल्ला व्यापारियों ने मंडी शुल्क घटाने की मांग को लेकर बुधवार को सचिव को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि शुल्क बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गल्ला व्यापार समिति अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महासचिव गुलाब गुप्ता, शिवमंगल सिंह, रामलखन केशरवानी रहे।

chat bot
आपका साथी