करेंट से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत, मचा कोहराम

(चंदौली) करेंट से झुलसे कस्बा निवासी शमशाद (17) की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार की रात मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 04:26 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 04:26 PM (IST)
करेंट से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत, मचा कोहराम
करेंट से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत, मचा कोहराम

जागरण संवाददाता, कमालपुर (चंदौली) : करेंट से झुलसे कस्बा निवासी शमशाद (17) की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार की रात मौत हो गई। इससे कोहराम मच गया। मौत की सूचना मिलते ही कस्बा में शोक व्याप्त हो गया। वहीं स्वजनों को भी गहरा सदमा लगा है। माता-पिता व परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। शमशाद पिछले दिनों टेंट हाउस का होर्डिंग लगाते समय ऊपर से गुजर रहे 11 हजार बोल्ट के हाईटेंशन करेंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया था। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी कस्बावासियों को शुक्रवार की सुबह हुई। इससे कस्बा में शोक व्याप्त हो गया। शमशाद मजदूरी करता था। व्यापारियों और लोगों के छोटे-मोटे काम कर अपना पेट पालता था। माता-पिता व भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कस्बावासी शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उसके घर पहुंचे। लोगों ने स्वजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही दुख की इस घड़ी में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

chat bot
आपका साथी