स्कार्पियो सवार युवकों ने चलाई गोली, दो घायल

जासं धानापुर (चंदौली) थाना क्षेत्र के करीं गांव के पास रविवार की शाम स्कार्पियो सवार पांच युवकों ने ग्रामीणों के साथ कहासुनी के दौरान असलहे से फायरिग कर दी। गोली लगने से गांव के दो युवक घायल हो गए। गांव वालों ने भाग रहे हमलावरों में से चार को पकड़ लिया और खूब पिटाई की। सीओ और थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गोली लगने से घायल युवकों और ग्रामीणों की पिटाई से घायल दो युवकों की स्थिति गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 May 2020 08:36 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 06:03 AM (IST)
स्कार्पियो सवार युवकों ने चलाई गोली, दो घायल
स्कार्पियो सवार युवकों ने चलाई गोली, दो घायल

जासं, धानापुर (चंदौली) : थाना क्षेत्र के करीं गांव के पास रविवार की शाम स्कार्पियो  सवार पांच युवकों ने ग्रामीणों के साथ कहासुनी के दौरान असलहे से फायरिग कर दी। गोली लगने से गांव के दो युवक घायल हो गए। गांव वालों ने भाग रहे हमलावरों में से चार को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। सीओ और थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

गोली लगने से घायल युवकों और ग्रामीणों की पिटाई से घायल दो युवकों की स्थिति गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस मुकदमे की कार्रवाई में लग गई।

स्कार्पियो सवार पांच युवक हिगुतरगढ़ की तरफ से आ रहे थे। करीं गांव के समीप पुलिया के पास स्कार्पियो अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। मदद के लिए करीं निवासी  27 वर्षीय विनय यादव और हिगुतरगढ़ मड़ई निवासी 26 वर्षीय पवन यादव सहित अन्य ग्रामीण पहुंच गए। इसी दौरान किसी बात को लेकर स्कार्पियो सवार युवकों से लोगों की कहासुनी होने लगी। मनबढ़ युवकों ने असलहे से फायरिग शुरू कर दी। गोली पवन यादव के सिर और विनय यादव के दाहिने कंधे में लगी। दोनों वहीं गिर पड़े। यह देख स्कार्पियो सवार युवक पैदल ही भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर चार को पकड़ लिया जबकि एक युवक किसी तरह बचकर भाग निकला। ग्रामीणों ने चारों युवकों की जमकर पिटाई  की। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी जगत कन्नौजिया और प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्र  मौके पर पहुंच गए। चार युवकों को हिरासत में ले लिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  ले जाया गया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख गोली लगने से घायल युवकों व ग्रामीणों की पिटाई में घायल दो हमलावरों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस नामजद मुकदमा पंजीकृत कर अगली कार्रवाई में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी