दुर्घटना में युवक की मौत, स्वजनों ने लगाया हत्या का आरोप

(चंदौली) कोतवाली के बारी गांव (नकोईया नहर) के पास शनिवार की रात बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 05:27 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 05:27 PM (IST)
दुर्घटना में युवक की मौत, स्वजनों ने लगाया हत्या का आरोप
दुर्घटना में युवक की मौत, स्वजनों ने लगाया हत्या का आरोप

जागरण संवाददाता, चकिया (चंदौली) : कोतवाली के बारी गांव (नकोईया नहर) के पास शनिवार की रात बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें बबुरी थाना के गढ़वा उत्तरी गांव निवासी वंशराज (40) और मीरजापुर जिले के अहरौरा थाना के डीहपर निवासी रामकेश प्रजापति (33) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास लोगों की मदद से घायलों को संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने वंशराज को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामकेश की हालत गंभीर देख वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

वंशराज बाइक से सिकंदरपुर से अपने घर गढ़वा उत्तरी जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर से रामकेश आ रहे थे। बारी गांव के समीप दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजवाया। यहां चिकित्सकों ने वंशराज को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामकेश को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि बारी गांव में रामकेश की रिश्तेदारी है। घटना के बाद उनके रिश्तेदार मौके पर आ गए और नाराजगी में पत्थर से मारकर वंशराज को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे उनकी मौत हो गई। प्रभारी कोतवाल राजकुमार शुक्ला ने बताया कि प्रथम ²ष्टया दुर्घटना में वंशराज की मौत होना प्रतीत हो रहा है। स्वजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इसकी छानबीन की जाएगी।

chat bot
आपका साथी