आरक्षण की लड़ाई को तैयार रहें कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता बरहनी (चंदौली ) विकास खंड के ककरैत गांव में रविवार को निषाद पार्टी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 05:04 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 10:29 PM (IST)
आरक्षण की लड़ाई को तैयार रहें कार्यकर्ता
आरक्षण की लड़ाई को तैयार रहें कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता बरहनी (चंदौली ) : विकास खंड के ककरैत गांव में रविवार को निषाद पार्टी के कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को पार्टी की नीतियों व सिद्धांत के प्रति जागरूक किया गया। प्रदेश सचिव दिलीप निषाद ने कहा गरीब असहाय लोगों की हिमायती निषाद पार्टी अपने हक अधिकार की लड़ाई लड़ रही हैं। जिलाध्यक्ष अरविद बिद ने कहा कार्यकर्ता आरक्षण की लड़ाई के लिए तैयार रहें। अगर भाजपा ने आरक्षण नहीं दिया तो समझो अपना किया गया वादा भूल गयी और निषाद समाज को धोखा देने वाले को ये समाज अबकी बार बख्शने वाला नहीं है। 2022 के चुनाव के लिए अभी से कार्यकर्ता कमर कसकर तैयार रहें। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवकुमारी, अनील निषाद, सुरेश निषाद, बबलू, विनोद, गोविद, धनशयाम ,सुनील आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी