महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली

महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Mar 2019 07:44 PM (IST) Updated:Sat, 09 Mar 2019 11:21 PM (IST)
महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली
महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली

जासं, बबुरी (चंदौली) : सामाजिक संगठन महिला समाख्या की ओर से शनिवार की दोपहर सलेमपुर गांव में जागरूकता रैली निकली। संगोष्ठी कर महिला दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने कहा महिला हिसा के कई स्वरूप हैं। इनमें शारीरिक, मानसिक, आíथक और घरेलू हिसा शामिल है। घरों में भी महिलाओं का कई प्रकार से उत्पीड़न किया जाता है जो कि कानूनन अपराध है। विरोध करने पर महिलाओं को ही जलालत झेलनी पड़ती है। इसके खिलाफ महिलाओं को जागरूक होना होगा और महिलाओं के ऊपर हो रहे हिसा के खिलाफ मिलकर आवाज उठानी होगी ताकि महिलाओं पर हो रहे घरेलू हिसा को रोका जाय। जुलूस व संगोष्ठी में पूनम, मंजीरा, गीता, अंजू, निर्मला, रीना, इंदु, इंद्रावती, सुनीता, मंजू, जयप्रकाश, रीना, आशा, लालची, मनोरमा आदि शामिल थीं।

chat bot
आपका साथी