समूह से जुड़कर महिलाएं होंगी आर्थिक रूप से समृद्ध

जागरण संवाददाता शहाबगंज (चंदौली) राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण बैंक की ओर से स्वयं सहायता ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 05:38 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 07:22 PM (IST)
समूह से जुड़कर महिलाएं होंगी आर्थिक रूप से समृद्ध
समूह से जुड़कर महिलाएं होंगी आर्थिक रूप से समृद्ध

जागरण संवाददाता, शहाबगंज (चंदौली) : राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण बैंक की ओर से स्वयं सहायता समूहों के लीडर व सदस्यों का मंगलवार को ब्लाक सभागार में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को बैंक द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। बडौदा यूपी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके सिंह ने बताया कि समूह के माध्यम से महिला जुड़कर आर्थिक रुप से सम्पन्न हो सकती हैं। महिलाओं को सर्व प्रथम आपस में मिल कर एक समूह बनाना होगा। 10 से 15 महिलाएं मिल कर एक समूह बनाएं। उसका खुद नामकरण कर ले। फिर उनमें से एक अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष का चयन कर ले। बैंक में खाता खोल कर प्रत्येक सप्ताह या माह में धन जमा करें। नाबार्ड के तनुज सेन, बडौदा यूपी बैंक के मैनेजर प्रशांत कुमार, एडीओ आइएसबी काशीनाथ, बीएमएम संजय, राधिका, निर्मला देवी, रचना, आराधना ,सावित्री आदि उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी