समूह गठन के लिए महिलाओं का किया गया चयन

सकलडीहा (चंदौली) राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत महिला समूहों का गठन का किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 07:19 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 07:19 PM (IST)
समूह गठन के लिए महिलाओं का किया गया चयन
समूह गठन के लिए महिलाओं का किया गया चयन

जागरण संवाददाता, सकलडीहा (चंदौली) : राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत महिला समूहों का गठन का किया जा रहा है। इस क्रम में आन्तरिक समुदाय संदर्भ व्यक्ति योजना के तहत दो दिवसीय चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न गांव की तीस महिलाओं का चयन किया गया। चयनित महिलाओं का समूह अन्य ब्लाक और जिले में 45 दिन के लिए पांच सदस्यीय टीम गांव में जाकर समूह का गठन करेगी। ब्लाक प्रबंधक समर बहादुर वर्मा ने बताया कि चयनित महिलाओं द्वारा गांवों में समूह का गठन किया जाएगा। महेन्द्र वर्मा, दिलीप, किरन प्रजापति, सुनील आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी