महिलाएं घरेलू ¨हसा व शोषण के खिलाफ उठाएं आवाज

अेकअंतरराष्ट्रीय महिला घरेलू ¨हसा पखवारा के तहत बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय हृदयपुर में महिला समाख्या एवं बाल विकास उत्तर प्रदेश की सुपरवाइजर अंतिमा श्रीवास्तव एवं सहयोगिनी सोनी गुप्ता की देखरेख में रैली निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Nov 2018 07:51 PM (IST) Updated:Wed, 28 Nov 2018 11:21 PM (IST)
महिलाएं घरेलू ¨हसा व शोषण के खिलाफ उठाएं आवाज
महिलाएं घरेलू ¨हसा व शोषण के खिलाफ उठाएं आवाज

जासं, चहनिया (चंदौली) : अंतरराष्ट्रीय महिला घरेलू ¨हसा पखवारा के तहत बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय हृदयपुर में महिला समाख्या एवं बाल विकास की सुपरवाइजर अंतिमा श्रीवास्तव एवं सहयोगी सोनी गुप्ता की देखरेख में रैली निकाली गई। रैली में बच्चे हाथों में घरेलू ¨हसा के पोस्टर लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे। कस्बा बाजार का भ्रमण कर महिलाओं को घरेलू ¨हसा के प्रति आवाज बुलंद करने आह्वान किया गया। अंत में रैली विद्यालय पहुंच कर सभा के रूप में तब्दील हो गई।

ग्राम प्रधान पन्नालाल ने कहा महिलाएं किसी भी घरेलू ¨हसा शोषण एवं अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज उठाएं। प्रधानाध्यापक वीरेंद्र ¨सह यादव ने कहा महिलाओं पर घरेलू ¨हसा के खिलाफ आवाज उठाने को आगे आना होगा। महिलाओं के मान-सम्मान एवं स्वाभिमान को बचाने एवं उनकी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, पूजा ¨सह, नन्द कुमार शर्मा, विजय राज रवि, नीता निश्चल, रंजना, प्रतीक्षा, मंजू, सुशीला, लखपति , मंजू देवी, तारा, दुखना, सुंदरी, तेतरा, केवला, ¨पकी, रानी सहित सैकड़ों छात्राएं उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी