पंखे के हुक से लटका मिला महिला का शव

कंदवा (चंदौली) थाना क्षेत्र के बरहनी गांव में शनिवार की दोपहर सविता देवी 32 का शव पंखे के हुक से लटका मिला।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 06:50 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 06:50 PM (IST)
पंखे के हुक से लटका मिला महिला का शव
पंखे के हुक से लटका मिला महिला का शव

जागरण संवाददाता, कंदवा (चंदौली) : थाना क्षेत्र के बरहनी गांव में शनिवार की दोपहर सविता देवी 32 का शव पंखे के हुक से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विनोद कन्नौजिया ईट भट्ठे पर मजदूरी करने गया था। दो बेटियां तनू व तान्या स्कूल चली गई थी। घर में सविता थी। विनोद के अनुसार वह दोपहर में घर आया तो दरवाजा खुला था। पत्नी को आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। अंदर जाकर देखा तो वह साड़ी के सहारे पंखे के हुक से लटकी थी। उन्होंने पड़ोसियों को जानकारी दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। थानाध्यक्ष हरिशचंद्र सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

chat bot
आपका साथी