महिला ग्राम प्रधान ने चार माह का मानदेय किया दान

कोरोना से जंग में आधी आबादी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभानी शुरू कर दी है। चाहे जरूरतमंदों व असहायों की सेवा हो या फिर सीएम कोविड केयर फंड में मानदेय दान करना। बात कर रहे हैं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Apr 2020 05:00 PM (IST) Updated:Sun, 12 Apr 2020 05:00 PM (IST)
महिला ग्राम प्रधान ने चार माह का मानदेय किया दान
महिला ग्राम प्रधान ने चार माह का मानदेय किया दान

जासं, चकिया (चंदौली) : कोरोना से जंग में आधी आबादी ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभानी शुरू कर दी है। चाहे जरूरतमंदों व असहायों की सेवा हो या फिर सीएम कोविड केयर फंड में मानदेय दान करना। बात कर रहे हैं शिकारगंज कि ग्राम प्रधान अनीता शर्मा की। उन्होंने पंचायती राज विभाग को पत्र लिखकर चार माह का मानदेय मुख्यमंत्री कोविड केयर फंड में जमा कराने का आग्रह किया है। इसके साथ ही एडीओ पंचायत को चेक सौंपा। दूसरे दिन अन्य ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने भी अपना मानदेय सहायता के रूप में दिया।

कोविड-19 कोरोना महामारी के लिए पीएम व सीएम कोविड केयर फंड बनाया गया है। सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) अशोक कुमार ने कहा कि ग्राम प्रधान अपनी स्वेच्छा से मानदेय दान कर रहे हैं। यह पुनीत कार्य है। इसी तरह समाज के प्रत्येक व्यक्ति को वैश्विक महामारी रोकने को आगे आना चाहिए। बताया कि शिकारगंज गांव की प्रधान ने 14 हजार रुपये प्रदान करने को पत्र व चेक प्रदान किया है। समाज के साधन संपन्न लोगों को मदद के लिए आगे आना होगा। लॉकडाउन के चलते करोड़ों मजदूर व असहाय लोगों के सामने रोजी रोटी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। पीएम व सीएम कोविड केयर फंड के माध्यम से सरकार मदद कर रही है। उन्होंने घर में रहकर कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने की अपील की। बताया कि महादेवपुर कला के ग्राम प्रधान सतीश सिंह ने दो माह, चितौड़ी के ग्राम प्रधान राजेंद्र मौर्य ने एक माह, बिठवल कला, परसिया व बीकापुर के प्रधान ने भी एक-एक माह के मानदेय की राशि दान की है।

chat bot
आपका साथी