वूमेन पावर लाइन महिलाओं के लिए मददगार

राष्ट्रीय बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार की सुबह वूमेन पॉवर लाइन 1090 और 31

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Jul 2019 06:01 PM (IST) Updated:Fri, 19 Jul 2019 06:01 PM (IST)
वूमेन पावर लाइन महिलाओं के लिए मददगार
वूमेन पावर लाइन महिलाओं के लिए मददगार

जाएं, सकलडीहा (चंदौली) : राष्ट्रीय बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार की सुबह वूमेन पॉवर लाइन 1090 और 3189 पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को बालिका सुरक्षा और महिला हेल्प लाइन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। 

शासन के निर्देश पर पुलिस प्रशासन द्वारा परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में बालिका जागरूकता अभियान चलाने की पहल की गई है। राष्ट्रीय बालिका इंटर कॉलेज चतुर्भुजपुर में'छेड़खानी के विरुद्ध चुप्पी तोड़ो, अब तो बोलो तुरंत 1090 पर काल करो'पर विस्तार से जानकारी दी गयी। महिला हेल्प लाइन की संजना सिंह ने बताया सोशल मीडिया या व्यक्तिगत फोन पर कोई छेड़खानी की कोशिश करता है तो तुंरत पुलिस को अवगत कराएं। इस मौके पर प्रधानाध्यापक उषा गुप्ता, एसआई रमाशंकर, जयनारायण यादव, जयप्रकाश यादव, अश्वनी श्रीवास्तव व सुनील पांडेय सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी