छत से गिरकर महिला की मौत

रानेपुर गांव में रविवार की सुबह छत से गिरकर 65 वर्षीय अधेड़ महिला निर्मला देवी की मौत हो गयी। परिजन आनन- फानन उसे सकलडीहा सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 May 2020 04:57 PM (IST) Updated:Sun, 24 May 2020 04:57 PM (IST)
छत से गिरकर महिला की मौत
छत से गिरकर महिला की मौत

जासं, सकलडीहा (चंदौली) : रानेपुर गांव में रविवार की सुबह छत से गिरकर 65 वर्षीय निर्मला देवी की मौत हो गई। परिजन आनन-फानन उन्हें सकलडीहा सीएचसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। रानेपुर निवासी जयनाथ के तीन पुत्र रामअवतार, रामराज और सतीश हैं। रामराज का परिवार खाना खाने के बाद छत पर सोने चला गया। सुबह नींद खुलने पर पत्नी निर्मला देवी नीचे उतरने लगी। संतुलन बिगड़ने पर व सीढ़ी की बजाय सीधे आंगन में गिर गई। नीचे गिरते ही महिला अचेत हो गई। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच पड़ताल के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिजन रोने बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची ग्राम प्रधान प्रमिला सिंह और ब्लॉक प्रमुख संजीव सिंह ने हर संभव सहयोग का भरोसा देते हुए ढांढ़स बंधाया।

chat bot
आपका साथी