वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत़

जागरण संवाददाता पड़ाव (चंदौली) जलीलपुर पुलिस चौकी के चौरहट गांव के समीप शुक्रवार की

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:10 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:10 PM (IST)
वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत़
वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत़

जागरण संवाददाता, पड़ाव (चंदौली) : जलीलपुर पुलिस चौकी के चौरहट गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर वाहन की चपेट में आने से 40 वर्षीय उषा देवी की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। उधर खून से लथपथ महिला को गिरा देख लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। जब तक लोग अस्पताल ले जाते महिला की सांस थम गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नींबूपुर गांव निवासी सीताराम की पत्नी उषा देवी पड़ाव बिजली का बिल जमा करने गई थीं। कार्य होने के बाद वे पैदल ही घर जाने लगीं। वे चौरहट गांव के समीप पहुंची हीं थी कि किसी वाहन की चपेट में आ गईं। सड़क पर आवागमन कम होने से चालक फरार हो गया और महिला वहीं गिरी रह गई। परिजनों को जानकारी हुई तो वे घटनास्थल पर पहुंचे। महिला के सिर में गंभीर चोट लगने से अधिक खून बह गया था। मृतका को तीन बेटियां व एक बेटा है। उनके पति खेती किसानी का कार्य करते हैं। मां की मौत से बेटियों व बेटों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश रहा। नागरिकों का कहना रहा कि वाहन चालक नियमों को ताक पर रखकर रफ्तार भर रहे हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

chat bot
आपका साथी