एफपीओ के गठन से किसानों को मिलेगा उत्पादन का उचित मूल्य

चकिया (चंदौली) किसान कल्याण मिशन के तहत सोमवार को मैनपुर गांव में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 06:47 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 06:47 PM (IST)
एफपीओ के गठन से किसानों को मिलेगा उत्पादन का उचित मूल्य
एफपीओ के गठन से किसानों को मिलेगा उत्पादन का उचित मूल्य

जागरण संवाददाता, चकिया (चंदौली) : किसान कल्याण मिशन के तहत सोमवार को मैनपुर गांव में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। संयुक्त कृषि निदेशक आरके सिंह ने कहा कि एफपीओ( कृषक उत्पादक संगठन) के गठन से किसानों को उनके उत्पादन का उचित मूल्य मिलेगा। इससे उनकी आय को दोगुना करने के अभियान में मदद मिलेगी। कहा कि हर हाल में प्रत्येक विकास खण्ड में एक-एक एफपीओ का गठन करना अनिवार्य है। एफपीओ के माध्यम से किसानों द्वारा उत्पादित सब्जी, फल, दूध, अनाज, मछली आदि पर उन्हें उचित मूल्य प्राप्त हो सकेगा। पराली न जलाने तथा आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग कर कृषि को वैज्ञानिक एवं उन्नतशील बनाने पर बल दिया। उप कृषि निदेशक बिजेन्द्र कुमार ने कहा कि किसान सम्मान निधि हर किसान के खाते में भेजने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। किसान सम्मान निधि का लाभ जिन किसानों को नहीं मिल सका है उनके डाटा में सुधार करके लाभ दिया जायेगा। किसानों की आय बढ़ाने में मत्स्य पालन, पशुपालन एवं उद्यान विभाग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कृषि प्रसार अधिकारी सुरेश सिंह, श्याम नारायण सिंह, प्रशिक्षक अमरनाथ सिंह ने किसानों को उनकी आय बढ़ाने से संबंधित सुझाव दिए और उन्नतशील कृषि के लिए प्रशिक्षित किया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान ज्ञानप्रकाश पटेल ने किया।

chat bot
आपका साथी