भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व आयोग के सदस्य की पत्नी को मिली शिकस्त

जनता का रुझान समझना इस बार मझे-मझाए नेताओं के लिए आसान नहीं र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 07:55 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 07:55 PM (IST)
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व आयोग के सदस्य की पत्नी को मिली शिकस्त
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व आयोग के सदस्य की पत्नी को मिली शिकस्त

जागरण संवाददाता, चंदौली : जनता का रुझान समझना इस बार मझे-मझाए नेताओं के लिए आसान नहीं रहा। ऐसे में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। चहनियां ब्लाक के सेक्टर दो से चुनाव लड़ रहे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा को जनता ने नकार दिया। सपा उम्मीदवार से उन्हें 1300 वोटों से शिकस्त खानी पड़ी। इसी तरह नियामताबाद सेक्टर तीन से चुनाव मैदान में रहीं पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य शिवशंकर पटेल की पत्नी अनिता पटेल को भी करारी हार का मुंह देखना पड़ा। सकलडीहा से सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के भतीजे विकास यादव को भी पराजय झेलनी पड़ी।

सर्वेश कुशवाहा लगातार दो बार भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे। पार्टी में एक मझे-मझाए और कुशल नेता के रूप में उनकी पहचान है। जिला पंचायत अध्यक्ष का पद पिछड़ा वर्ग के आरक्षित हुआ तो उन्होंने जिला पंचायत सदस्य पद पर चहनियां सेक्टर दो से नामांकन कर दावेदारी पेश की थी। हालांकि जनता ने चुनाव में उन्हें नकार दिया। सपा के वीरेंद्र यादव ने 1300 वोटों से शिकस्त दी। इसी तरह शीर्ष नेताओं के करीबी माने जाने वाले पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य शिवशंकर पटेल की पत्नी अनिता पटेल ने नियामताबाद सेक्टर तीन से चुनाव लड़ा था। उन्हें भी शिकस्त झेलनी पड़ी। भाजपा के दिग्गज नेताओं की हार को लेकर चर्चाएं आम हैं। लोगों का कहना रहा कि लाख कोशिशों के बावजूद उम्मीदवार जनता का भरोसा नहीं जीत सके।

chat bot
आपका साथी