पछुआ हवा से बढ़ेगी ठंड, गिरेगा पारा

जागरण संवाददाता चंदौली नवंबर के अंतिम सप्ताह में सर्दी लोगों को सताने लगी है। शाम होते ही

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 04:03 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 08:27 PM (IST)
पछुआ हवा से बढ़ेगी ठंड, गिरेगा पारा
पछुआ हवा से बढ़ेगी ठंड, गिरेगा पारा

जागरण संवाददाता, चंदौली : नवंबर के अंतिम सप्ताह में सर्दी लोगों को सताने लगी है। शाम होते ही गलन और ठंड बढ़ जा रही। ऐसे में लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और गलन में इजाफा होगा। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री व अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहेगा। खासतौर से पश्चिम दिशा की ओर से चलने वाली हवा वातावरण में नमी और सर्दी बढ़ाएगी। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। यदि मौसम को लेकर बेपरवाह रहे, तो बीमार पड़ सकते हैं।

इस बार सितंबर के अंत तक बारिश का दौर जारी रहा। कई बार अच्छी बारिश हुई। इससे नमी अभी भी बरकरार है। इसका असर सर्दी के मौसम में देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान विभाग ने इस बार कड़ाके की ठंड का अंदेशा जताया है। वहीं नवंबर से लेकर फरवरी के अंत तक ठंड का आलम रहेगा। नवंबर के दूसरे पखवारे में ही ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। सूरज की किरणें धीमी पड़ने लगी हैं। इससे लोगों को हवा चलने पर दिन में भी गलन व ठंड का एहसास हो रहा है। शाम होते ही गलन शुरू हो जा रही है। इससे लोगों को गर्म कपड़ों व अलाव की जरूरत पड़ रही है। जिला प्रशासन सर्दी में अलाव की व्यवस्था कराने की तैयारी में जुटा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। इस दौरान आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। पश्चिम दिशा की ओर से चलने वाली हवाएं वातावरण में नमी व सर्दी घोलेंगी। पारा और नीचे लुढ़कने की उम्मीद है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

वर्जन

एक दिसंबर तक जिले में बारिश के आसार नहीं हैं। आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। औसत अधिकतम तापमान 26.0 से 27.0 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहेगा। न्यूनतम तापमान 11.0 से 12.0 डिग्री सेंटीग्रेड के मध्य और आ‌र्द्रता 62 से फीसद के मध्य, रहेगा। पश्चिम दिशा से सामान्य गति से हवा चलेगी। इससे सर्दी में और इजाफा होने के आसार हैं।

कृष्णमुरारी पांडेय, कृषि मौसम विज्ञानी, केविके

chat bot
आपका साथी