मार्ग पर जलजमाव, आवागमन में परेशान

चंदौली) विकास खंड के बाघी गांव में नाली का निर्माण नहीं होने से मार्ग पर जलजमाव हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 03:58 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 03:58 PM (IST)
मार्ग पर जलजमाव, आवागमन में परेशान
मार्ग पर जलजमाव, आवागमन में परेशान

जागरण संवाददाता, नौगढ़ (चंदौली) : विकास खंड के बाघी गांव में नाली का निर्माण नहीं होने से मार्ग पर जलजमाव हो गया है। ग्रामीणों को बीआरसी व बच्चों को स्कूल जाने के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग पर ही नाबदान का पानी बहने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार सक्षम अधिकारियों से समस्या के बाबत अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रामजन्म , सियाराम यादव, जागेश्वर, दिग्विजय, आदि ने चेताया कि नाली का निर्माण नहीं कराया गया तो आंदोलन को बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।

chat bot
आपका साथी