ग्रामीणों को दी कुष्ठ रोग की जानकारी

जागरण संवाददाता टांडाकला (चंदौली) स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को मह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Feb 2021 05:37 PM (IST) Updated:Mon, 01 Feb 2021 05:37 PM (IST)
ग्रामीणों को दी कुष्ठ रोग की जानकारी
ग्रामीणों को दी कुष्ठ रोग की जानकारी

जागरण संवाददाता, टांडाकला (चंदौली) : स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को महगांव व पपौरा गांव में

बैठक हुई। जिला पर्यवेक्षक विवेक सिंह व अनिता सिंह ने ग्रामीणों को कुष्ठ रोग की जानकारी दी।

बताया कि शरीर के चमड़ी पर हल्के रंग का समतल या उभरा हुआ दाग या तांबे के रंग का दाग जिसमें सूनापन हो। पैर के नशों में मोटापान सूजन रोग का लक्षण है। सरकारी अस्पतालों में कुष्ठ रोग की दवा मुफ्त मिलती है। स्वास्थ्यकर्मी डाक्टर इन्द्रमनी, चन्द्रबली, विनोद सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी