जन चौपाल में सुनीं समस्याएं

सैयदराजा (चंदौली) भाजपा के जन चौपाल मिशन के तहत सोमवार को धरौली गांव में चौपाल आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 05:59 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 05:59 PM (IST)
जन चौपाल में सुनीं समस्याएं
जन चौपाल में सुनीं समस्याएं

जागरण संवाददाता, सैयदराजा (चंदौली) : भाजपा के जन चौपाल मिशन के तहत सोमवार को धरौली गांव में चौपाल आयोजित की गई। ग्रामीणों ने नहर का पानी धरौली तक नहीं पहुंचने और जलजमाव से फसलों के नुकसान की जानकारी दी। जिला मंत्री जितेन्द्र पाण्डेय ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर निदान का भरोसा दिलाया। मण्डल अध्यक्ष पूर्वी आशुतोष सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पूर्वी अजय सिंह, ग्राम प्रधान विकास सिंह, प्रभुनारायण जायसवाल आदि कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी