पेयजल के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

परसिया गांव में खराब हैंडपंप की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीण पेयजल के लिए भटकने को विवश हैं। गुरुवार को उनका धैर्य टूटा तो वे लामबंद हो गए। खाली डिब्बा व बाल्टी लेकर खराब हैंडपंप पर प्रदर्शन कर जल निगम व जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ नारेबाजी किया। आरोप लगाया समस्या के बाबत ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी से कई बार फरियाद किया गया। फिर भी हैंडपंप मरम्मत नहीं कराया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 10:51 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 01:03 AM (IST)
पेयजल के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
पेयजल के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जासं, नौगढ़ (चंदौली) : परसिया गांव में खराब हैंडपंप की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीण पेयजल को भटकने को विवश हैं। गुरुवार को उनका धैर्य टूटा तो वे लामबंद हो गए। खाली डिब्बा व बाल्टी लेकर खराब हैंडपंप पर प्रदर्शन कर जल निगम व जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया समस्या के बाबत ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी से कई बार फरियाद लगाई। फिर भी हैंडपंप की मरम्मत नहीं की गई।

नाराज ग्रामीणों ने कहा शुद्ध पेयजल के लिए भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नहाने व भोजन बनाने के लिए महिलाएं व बच्चे लंबी दूरी तय करने को मजबूर हैं। कई दिन से खराब हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराया जाना जनप्रतिनिधियों व ब्लॉक अधिकारियों के रवैये पर सवालिया निशान लगा रहा है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा। चेतावनी दी जल्द हैंडपंप मरम्मत नहीं कराई तो खंड विकास कार्यालय का घेराव करेंगे। मुन्नी देवी, बिदा देवी, बेलयती, किरन, सोनाली, सरिता देवी, रामजी यादव, मनोज, रामानंद पाल, लाल साहब यादव, बृजेश राय आदि ग्रामीण शामिल थे।

chat bot
आपका साथी