जलजमाव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता चंदौली जलनिकासी की समस्या को लेकर गुरुवार को क्षेत्र के कांटा गांव के ग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Nov 2020 06:08 PM (IST) Updated:Thu, 19 Nov 2020 06:08 PM (IST)
जलजमाव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
जलजमाव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, चंदौली : जलनिकासी की समस्या को लेकर गुरुवार को क्षेत्र के कांटा गांव के ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन किया। शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने जल्द जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

दरअसल, कांटा और जगदीशपुर गांव की सीमा पर 20 कड़ी का चकरोड है। कांटा गांव के घरों की पानी निकासी के लिए 50 मीटर पक्की नाली बनाकर छोड़ दी गई है। जबकि शेष नाली कच्ची है। इससे गांव के करीब एक दर्जन घरों का पानी निकल नहीं पाता है। घरों का गंदा पानी गली व सड़क पर बहता रहता है। आसपास के खेतों में भी ओवरफ्लो कर पहुंच जाता है। ऐसे में लोगों को गंदे पानी से होकर आवागमन करना होता है। वहीं किसानों को भी तमाम तरह की दिक्कतें होती हैं। ग्राम प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारी भी ग्रामीणों की समस्या के प्रति उदासीन बने हुए हैं। ग्रामीणों का कहना रहा कि लेखपाल और कानूनगो मापी भी कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। चेताया कि यदि जलनिकासी की मुकम्मल व्यवस्था नहीं हुई तो कलेक्ट्रेट का घेराव व धरना-प्रदर्शन करेंगे। सदानंद तिवारी, जमुना प्रसाद, दरोगा तिवारी, अशोक कुमार तिवारी, पारसनाथ तिवारी, नसरुद्दीन, सरवर, साबिर, रमेश, घनश्याम थे।

अवहीं समिति में क्रय केंद्र खोलने की मांग

जागरण संवाददाता, कमालपुर (चंदौली) : क्षेत्र के अवहीं गांव में गुरुवार को किसानों की बैठक हुई। स्थानीय साधन सहकारी समिति में धान क्रय केंद्र खोलने की मांग की। चेतावनी दी शीघ्र केंद्र नहीं खोला गया तो आंदोलन होगा। हिदू युवा वाहिनी ब्लाक संयोजक धीरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों से धान खरीद केंद्र खोलने की मांग की थी। जनप्रतिनिधि आश्वासन देने के बाद किसानों की समस्या को भूल गए। अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। किसानों ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनूप श्रीवास्तव से क्रय केंद्र खोलने की मांग की। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस बार अवहीं में केंद्र खुल जाएगा। मंजीत सिंह, विनोद सिंह, शैलेश सिंह, टिकल सिंह आदि किसान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी