प्रतिद्वंद्वियों पर विजय, छह प्रधानों को मिला प्रमाण पत्र

जिले की छह ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के चुनाव की मतगणना मंगलवार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 07:27 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 07:27 PM (IST)
प्रतिद्वंद्वियों पर विजय, छह प्रधानों को मिला प्रमाण पत्र
प्रतिद्वंद्वियों पर विजय, छह प्रधानों को मिला प्रमाण पत्र

जागरण संवाददाता, चंदौली : जिले की छह ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के चुनाव की मतगणना मंगलवार को पांच ब्लाकों में हुई। सुबह आठ बजे शुरू हुआ मतगणना का कार्य दो से ढाई घंटे तक चला। इसमें जीत-हार का फैसला हो गया। आरओ (रिटर्निंग अफसर) ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया। जीत से नवनिर्वाचित प्रधानों के समर्थक गदगद थे। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। प्रत्याशी व अभिकर्ताओं को ही मतगणना हाल के अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई। सकलडीहा ब्लाक के सराय पकवान गांव से दुर्गा प्रसाद पांडेय ने 71 वोट से जीत हासिल की। उन्हें 508 मत मिले। जबकि प्रतिद्वंदी सुरेश उपाध्याय को 437 वोट मिले। इसी प्रकार नौगढ़ के शमशेर पुर में संतोष कोल ने 277 मत पाकर जीत हासिल की। प्रतिद्वंदी सविता कोल को 238 मत प्राप्त हुए। परसहवां में अरुण चेरो ने 230 वोट पाकर जीत दर्ज की। प्रतिद्वंदी श्यामसुंदर कन्नौजिया को 193 मतों से संतोष करना पड़ा। चहनियां ब्लाक की खंडवारी ग्राम पंचायत की मतगणना में सावित्री गुप्ता ने जीत दर्ज की। उन्हें 601 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भज्जू सिंह चौहान को 409 मत मिले। सावित्री खंडवारी ग्राम पंचायत की अब तक की सबसे कम 25 साल की प्रधान बनी है। सदर ब्लाक के हथियानी ग्राम पंचायत की मतगणना में राजेश कुमार 15 वोट से जीते हैं। उन्हें 945 वोट मिले। प्रतिद्वंदी अरविद चौहान को 930 मत मिले। नियामताबाद के महाबलपुर ग्राम पंचायत की मगतणना में अर्चना सोनकर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हरीनाथ पासवान को 470 मतों से हराकर जीत हासिल की। अर्चना को 980 मत मिले तो हरीनाथ पासवान को 510 मत मिले। दरअसल, पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के बाद इन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के प्रत्याशियों की मौत गई थी। परिजनों की ओर से सूचित किए जाने के बाद प्रधानी का चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इसके लिए नौ मई को मतदान और 11 को मतगणना की तिथि निर्धारित की गई थी।

chat bot
आपका साथी