अवैध प्लाटिग की चहारदीवारी पर चला बुलडोजर

जागरण संवाददाता पड़ाव (चंदौली) बखरा और व्यासपुर गांव में कालोनाइजरों की अवैध कालोनियों को ध्वस्त किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 06:58 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 10:10 PM (IST)
अवैध प्लाटिग की चहारदीवारी पर चला बुलडोजर
अवैध प्लाटिग की चहारदीवारी पर चला बुलडोजर

जागरण संवाददाता, पड़ाव (चंदौली) : बखरा और व्यासपुर गांव में कालोनाइजरों की अवैध कालोनियों में की गई प्लाइटिग व प्लाटों में बनाई गई चहारदीवारी पर शनिवार को वीडीए का बुलडोजर चला। दोनों गांव में बिना स्वीकृति के प्लाटिग का कार्य युद्धस्तर से किया गया है। वीडीए की कार्रवाई से कालोनाइजरों में खलबली मच गई। बीस बीघे में की गई प्लाटिग में एक दर्जन नवनिर्माण को अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए ध्वस्त करवा दिया। किसी तरह का विवाद न हो, इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

क्षेत्र के चौरहट, मढि़या, बखरा, व्यासपुर सहित दर्जनों गांवों में कालोनाइजर अवैध तरीके से जमीनों पर काबिज हो रहे हैं। नई कालोनियां बसाकर लोगों को ऊंचे दामों पर प्लाट बेचे जा रहे हैं। प्लाटिग करने वाले कालोनाइजरों ने इन कालोनियों को बसाने की वीडीए की अनुमति तक नहीं ली है। आसपास के लोगों से जमीन लेकर उस पर अवैध निर्माण शुरू करवा देते हैं। इस समय बखरा और व्यासपुर में बनी कालोनियों में निर्माण कार्य चल रहा था। इसकी भनक वीडीए के जोनल अधिकारी देवचंद्र राम को मिली तो वे अधिशासी अभियंता चंद्रभानू, अनिल दूबे, चौकी प्रभारी जलीलपुर धनराज सिंह को लेकर मौके पर पहुंच गए। करीब तीन घंटे में एक एक कर एक दर्जन से अधिक निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया। पुलिस के लिए सिरदर्द बनेंगी नई कालोनियां

क्षेत्र के कई गांवों में बस रही नई कालोनियां पुलिस के लिए सिरदर्द बनेंगी। चौरहट गांव में बनी नई कालोनी में ही आइएसआइ के एजेंट राशिद का ढिकाना था। अभी से सख्ती नहीं बरती गई तो आने वाले समय में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है। इसके साथ अलीनगर, गोधना, पड़ाव के आसपास अवैध कालोनियां कालोनाइजरों द्वारा बसाई जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी