एचटी करेंट से दो मजदूर झुलसे, हालत गंभीर

जागरण संवाददाता सकलडीहा (चंदौली) सिरोहुपुर गांव में गुरुवार को छत ढलाई के लिए छड़

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 07:06 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 07:06 PM (IST)
एचटी करेंट से दो मजदूर झुलसे, हालत गंभीर
एचटी करेंट से दो मजदूर झुलसे, हालत गंभीर

जागरण संवाददाता, सकलडीहा (चंदौली) : सिरोहुपुर गांव में गुरुवार को छत ढलाई के लिए छड़ बांधते समय हाईटेंशन करेंट की चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। भवन स्वामी ने आनन- फानन मजदूरों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सिरोहुपुर गांव में एक भवन की छत ढालने के लिए मजदूर छड़ बांध रहे थे। ऊपर से एचटी तार गुजर रहा था। जाल बनाते समय छड़ का एक हिस्सा एचटी तार से स्पर्श कर गया। इससे राजू शर्मा (25) और मुख्तार (30) निवासी माटीगांव गंभीर रूप से झुलस गए। प्रभारी सीएचसी अधीक्षक डाक्टर कुमार विमल ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी