धान खरीद में लापरवाही पर दो मंडी निरीक्षक निलंबित

जागरण संवाददाता चंदौली धान खरीद में लापरवाही बरतने वाले दो मंडी निरीक्षकों को गुरुवार क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 06:39 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 06:39 PM (IST)
धान खरीद में लापरवाही पर दो मंडी निरीक्षक निलंबित
धान खरीद में लापरवाही पर दो मंडी निरीक्षक निलंबित

जागरण संवाददाता, चंदौली : धान खरीद में लापरवाही बरतने वाले दो मंडी निरीक्षकों को गुरुवार को निलंबित कर दिया गया। निरीक्षक क्रय केंद्र खोलने की बजाय चिकित्सकीय अवकाश लेकर घर चले गए थे। मामला संज्ञान में आने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने अधिकारियों से शिकायत की थी। इस पर अफसर हरकत में आए और निरीक्षकों को निलंबित कर दिया।

मुख्यालय स्थित नवीन कृषि मंडी और चकिया में मंडी समिति के क्रय केंद्र धान खरीद के लिए खोले जाने थे, लेकिन चंदौली के निरीक्षक रामनगीना सोनकर और चकिया के निरीक्षक रोहित सिंह केंद्र खोलने की बजाय चिकित्सकीय अवकाश लेकर घर चले गए। ऐसे में शासन के निर्देश के बावजूद दो दिसंबर तक मंडी समिति के क्रय केंद्र नहीं खुल सके थे। किसानों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की, लेकिन उन्होंने संज्ञान नहीं लिया। इसके बाद किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष को अवगत कराया। उन्होंने गुरुवार को मंडी में जाकर जानकारी की तो पता चला कि अभी तक केंद्र नहीं खुला। इसके बाबत तत्काल जिलाधिकारी संजीव सिंह व मंडी निदेशक से बात कर अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री व सांसद डाक्टर महेंद्र नाथ पांडेय को भी लापरवाही की जानकारी दी। इसको गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने दोनों निरीक्षकों को निलंबित कर दिया। उनके स्थान पर नए निरीक्षकों को नियुक्त किया गया है। शुक्रवार तक दोनों स्थानों पर क्रय केंद्र खोलने का भरोसा दिलाया है। ' दोनों मंडी निरीक्षकों की लापरवाही सामने आई। निदेशक मंडी परिषद और डीएम के निर्देश पर चंदौली और चकिया के मंडी निरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। उनके स्थान पर नए निरीक्षकों की नियुक्ति की गई है। जल्द ही क्रय केंद्रों को शुरू कर दिया जाएगा। ताकि किसानों को परेशानी न होने पाए।

अनूप कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी आरएमओ

chat bot
आपका साथी