दो अस्पतालों को आक्सीजन प्लांट की सौगात

जागरण संवाददाता चंदौली मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय जिला संयुक्त चिकित्सालय व

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 07:40 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 07:40 PM (IST)
दो अस्पतालों को आक्सीजन प्लांट की सौगात
दो अस्पतालों को आक्सीजन प्लांट की सौगात

जागरण संवाददाता, चंदौली : मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय जिला संयुक्त चिकित्सालय व चकिया संयुक्त चिकित्सालय आक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बन चुके हैं। दोनों अस्पतालों में मरीजों को अब 24 घंटे आक्सीजन मिलेगी। भारी उद्योग मंत्री और सांसद डाक्टर महेंद्रनाथ पांडेय ने बुधवार को आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। जिला अस्पताल में 200 और चकिया में 100 बेड की व्यवस्था है।

जिला अस्पताल में 300 एलएमपी का आक्सीजन प्लांट लगाया गया है। इससे 100 बेडों तक आक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति की जाएगी। कोरोना काल में आक्सीजन की किल्लत हुई थी। ऐसे में सभी अस्पतालों को आक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बनाने की कवायद हो रही है। कैप जर्मनी इंडिया के सहयोग से अस्पताल में आक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। चकिया प्रतिनिधि के अनुसार : जिला संयुक्त चिकित्सालय में 600 एलएमपी क्षमता वाला आक्सीजन प्लांट लगाया गया है। आक्सफैम इंडिया कंपनी व ग्राम्या संस्थान की मदद से प्लांट लगाया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, कोविड-19 संक्रमण के दौरान काफी चुनौतियां थी। इस दौरान कई निजी संस्थाओं ने आगे बढ़कर मदद की। अस्पतालों में मास्क, सैनिटाइजर, पीपीई किट उपलब्ध कराया। वहीं आक्सीजन प्लांट लगवा रही हैं। इसके लिए संस्थाएं धन्यवाद की पात्र हैं। बोले, सरकार की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने की कोशिश की जा रही है। गांव-गिरांव के अस्पताल भी सुविधा संपन्न बनाए जा रहे हैं। वहीं मुफ्त टीकाकरण कराया जा रहा है। टीकाकरण में देश दुनिया में पहले स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की। जिलाधिकारी संजीव सिंह, एसपी अमित कुमार, विधायक शारदा प्रसाद, सीडीओ अजितेंद्र नारायण, सीएमओ डाक्टर वीपी द्विवेदी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेमप्रकाश मीणा समेत अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी