प्रबोधिनी एकादशी पर हुआ तुलसी शालिग्राम विवाह

प्रबोधिनी एकादशी पर्व सोमवार को जिले भर में भक्तिभाव से मनाया गया। व्रती लोगों ने गन्ना आदि रख विधि विधान से पूजन अर्चन किया। अखंड रामायण, तुलसी-शालिग्राम विवाह सहित धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मान्यता है प्रबोधिनी एकादशी का व्रत रहने से परिवार में सुख, शांति तथा ऐश्वर्य की वृद्धि होती है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 07:07 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 11:45 PM (IST)
प्रबोधिनी एकादशी पर हुआ तुलसी शालिग्राम विवाह
प्रबोधिनी एकादशी पर हुआ तुलसी शालिग्राम विवाह

जागरण संवाददाता, चंदौली/पीडीडीयू नगर : प्रबोधिनी एकादशी पर्व सोमवार को जिले भर में भक्तिभाव से मनाया गया। व्रती लोगों ने गन्ना आदि रख विधि विधान से पूजन-अर्चन किया। अखंड रामायण, तुलसी-शालिग्राम विवाह सहित धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मान्यता है प्रबोधिनी एकादशी का व्रत रहने से परिवार में सुख, शांति तथा ऐश्वर्य की वृद्धि होती है।

कार्तिक शुक्ल एकादशी को विष्णु प्रबोधिनी व देवोत्थानी एकादशी के रूप में पीडीडी नगर के रविनगर में मनाया गया। मान्यता है विष्णु प्रबोधिनी एकादशी व्रत रखने से साल भर एकादशी व्रत का लाभ मिलता है। महिलाओं ने व्रत रख भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। माताओं ने पुत्र की दीर्घायु व तरक्की की कामना की। उधर, विष्णु प्रबोधिनी एकादशी को लेकर दिन भर बाजार गुलजार रहा। सड़क की दोनों पटरियों पर शकरकंद व ¨सघाड़े की लगी दुकानों पर दिन भर खरीदारों की भीड़ रही। फलों की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई। एकादशी को लेकर नगर में जगह-जगह गन्ने की दुकानें सजी रहीं। 20 से लेकर 40 रुपये तक प्रति गन्ने बिके। ¨सघाड़ा के दामों में भी गत वर्ष की तुलना में मूल्यवृद्धि रही। ¨सघाड़ा प्रति किलोग्राम 25 से 30 रुपये में बेचा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान करने भी गए। कई जगहों पर तो धूमधाम से तुलसी व शालिग्राम विवाह समारोह का आयोजन भी किया गया।

chat bot
आपका साथी