चार दिन से ट्रकों का लगा महाजाम, आम जन परेशान

96 घंटे से जाम की स्थिति बरकरार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 06:40 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 06:07 AM (IST)
चार दिन से ट्रकों का लगा महाजाम, आम जन परेशान
चार दिन से ट्रकों का लगा महाजाम, आम जन परेशान

जासं, बरहनी (चंदौली) : सैयदराजा जमानिया मार्ग पर चार दिन से ट्रकों का जाम लगा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा। जाम छुड़ाने में पुलिस ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं, वहीं अधिकारी चुप्पी साधे हैं।

गुरुवार को शुरू हुआ जाम रविवार को भी बरकरार रहा। 96 घंटे से लगातार जाम से मार्ग पर स्थिति ऐसी हो गई कि दो पहिया वाहन भी नहीं निकल पा रहे। एक के पीछे एक ट्रक लगने से पुलिस भी परेशान कि यह जाम कैसे हटाया जाए। कुछ पुलिस कर्मी ट्रकों को आगे-पीछे कराने का प्रयास जरूर करते रहे लेकिनसमस्या का कोई हल नहीं निकला। स्थिति यह हो गई कि घंटों पसीना बहाने के बाद भी पुलिस को बैरंग होना पड़ा। मार्ग पर लगातार जाम लगने के कारण रोजमर्रा आने जाने वालों ने अपना मार्ग बदल दिया है। वे दो चार किलोमीटर भी आ रहे तो दस से 12 किलोमीटर की दूरी तय करके आ रहे हैं। मार्ग जाम का गढ़ माना जाने लगा है। बिहार से नौबतपुर, सैयदराजा वाहन खड़े हो जाते हैं। जैसे ही मार्ग की नो इंट्री खुलती है ट्रक तेजी से भागने लगते हैं। इसी में कोई वाहन खराब हो गया तो जाम लग जाता है। चार दिन से लग रहे जाम के कारण अब वाहन नौबतपुर व बिहार सीमा तक लाइन लगाकर खड़े हैं। उधर गाजीपुर के देवल घाट, कर्मनाशा नदी की पुलिया पार कर जमानिया आने वाले वाहन बिहार के गांवों में लाइन लगाकर खड़े हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से समस्या निजाद की मांग की है।

chat bot
आपका साथी