वृक्षों से पर्यावरण रहेगा संतुलित, करें पौधारोपण

सैदूपुर स्थित किसान इंटर कालेज में वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत शुक्रवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 05:48 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 05:48 PM (IST)
वृक्षों से पर्यावरण रहेगा संतुलित, करें पौधारोपण
वृक्षों से पर्यावरण रहेगा संतुलित, करें पौधारोपण

जागरण संवाददाता, इलिया (चंदौली) : सैदूपुर स्थित किसान इंटर कालेज में वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत शुक्रवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। डिप्टी रेंजर आनंद दूबे ने कहा कि पेड़ पौधों से पर्यावरण संतुलित रहने के साथ-साथ हमारी जलवायु भी संतुलित रहती है। पेड़ों से प्रचुर मात्रा में आक्सीजन मिलती है। कोरोना काल में वैसे भी मनुष्य को आक्सीजन की बहुत आवश्यकता है। ऐसी विषम परिस्थितियों में हम सभी को पौधा लगाने पर अधिक से अधिक बल देना होगा ताकि हम सबका जीवन सुरक्षित रह सके।

कालेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने कहा कि वृक्ष का महत्व शास्त्रों में भी उल्लिखित है। हम सभी का दायित्व है कि पौधा लगाकर उसे संरक्षित करने में अपना पूरा योगदान दें। राधे कृष्ण मिश्र, हृदय नारायण, कृष्ण कुमार सिंह, गिरीश शर्मा, दिलीप सिंह सहित शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी