मनरेगा में पारदर्शिता व जवाबदेही जरूरी

नौगढ़ (चंदौली) ब्लाक सभागार में सोमवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सोशल आडिट सेमिनार का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:09 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:09 PM (IST)
मनरेगा में पारदर्शिता व जवाबदेही जरूरी
मनरेगा में पारदर्शिता व जवाबदेही जरूरी

जागरण संवाददाता, नौगढ़ (चंदौली) : ब्लाक सभागार में सोमवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सोशल आडिट सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें मनरेगा में पारदर्शिता, जन सहभागिता जवाबदेही के लिए रोजगार सेवक, सचिव, ग्राम प्रधान व सोशल आडिटर को जागरूक किया गया। बताया गया कि गांव में मनरेगा द्वारा कराए गए कार्य में नागरिक सूचना बोर्ड का होना जरूरी है। मनरेगा में कार्य कर रहे मजदूरों का का सत्यापन, भुगतान की जवाबदेही सुनिश्चित करनी होगी। मनरेगा के तहत मजदूरों को सौ दिन काम की गारंटी देना है। एडीओ गुरु शरण श्रीवास्तव, सचिव महेंद्र कुमार, उपेंद्र साहनी, महेंद्र प्रसाद, अरुण सिंह सहित प्रधान एवं रोजगार सेवक मौजूद थे। संचालन ब्लाक कोआर्डिनेटर राजेश चंद्र भारती ने किया।

chat bot
आपका साथी