आज धू-धूकर जलेगा बुराई के प्रतीक रावण का पुतला, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

चंदौली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व विजयदशमी शुक्रवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 04:42 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 04:42 PM (IST)
आज धू-धूकर जलेगा बुराई के प्रतीक रावण का पुतला, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम
आज धू-धूकर जलेगा बुराई के प्रतीक रावण का पुतला, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

जागरण संवाददाता, चंदौली : बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व विजयदशमी शुक्रवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। शाम के वक्त जिले में जगह-जगह बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन किया जाएगा। इसको लेकर लोगों में उत्साह है। उधर पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के मद्देनजर मुकम्मल तैयारी की है।

कोरोना संक्रमण की वजह से दो साल से त्योहारों की रौनक फीकी हो गई थी। दशहरा भी इससे अछूता नहीं था। रावण के पुतला दहन की परंपरा थम गई थी। वहीं मेला आदि के आयोजन पर भी पाबंदी थी। इस साल हालात सामान्य होने पर सरकार ने दुर्गा पूजा और दशहरा मनाने की अनुमति सशर्त प्रदान कर दी है। जिले में चकिया स्थित काली जी मंदिर परिसर में शुक्रवार की शाम रावण का प्रतीक पुतला दहन किया जाएगा। इसके अलावा पीडीडीयू नगर समेत जिले में अन्य स्थानों पर भी आयोजन होगा। इसको लेकर आयोजन समितियां तैयारी में जुटी हैं। वहीं पुलिस ने भी सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। खासतौर से संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। थानाध्यक्षों को नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पीएसी के जवान भी तैनात किए जाएंगे। ताकि किसी तरह की विपरीत परिस्थिति से तत्काल निबटा जा सके। दुर्गा पूजा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर भी गाइडलाइन जारी की गई है। चिह्नित तालाबों व जलाशयों में ही प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। वहीं प्रतिमा विसर्जन में बेवजह अधिक लोगों को जाने नहीं दिया जाएगा। एएसपी दयाराम ने बताया कि विजयदशमी व प्रतिमा विसर्जन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शांति समिति की बैठकों में लोगों को शासन की मंशा से अवगत कराया गया है। गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी